भाजपा नेता की बेटी के विवाह समारोह में लाखों की चोरी











Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information 

 🚩🚩🚩🚩🚩

औरों से हटकर सबसे मिलकर 
© खबरों में बीकानेर 

 https://bahubhashi.blogspot.com https://bikanerdailynews.com ®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999





🌞:


खबरों में बीकानेर

भाजपा नेता की बेटी के विवाह समारोह में लाखों की चोरी 

बीकानेर 

 बीकानेर में भाजपा नेता महावीर रांका की बेटी के विवाह समारोह में रुपयों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 पुलिस के अनुसार, उदासर निवासी पवन महनोत की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। महनोत ने बताया कि जयपुर रोड स्थित रिद्धी सिद्धी रिसोर्ट में 26 जून को मेरे मौसेरे भाई महावीर रांका की बेटी का विवाह समारोह था। इस दौरान सभी लोग ग्रुप फोटो खिंचवा रहे थे। 

मैंने फोटो खिंचवाते समय अपना बैग स्टेज पर रख दिया। बैग को वहां से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। बैग में एक मंगलसूत्र व सात लाख रुपए नकदी थे। मामले की जांच एएसआई पूर्णसिंह को सौंपी गई है।


Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,