आनलाइन आवेदन : पीटीईटी की अंतिम तिथि रविवार 30 अप्रैल, परीक्षा 21 मई को




Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


✍️   



आनलाइन आवेदन : पीटीईटी की अंतिम तिथि रविवार 30 अप्रैल, परीक्षा 21 मई को 

बीकानेर 29 अप्रेल। राज्य के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में दो वर्षीय बी.एड. एवं चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए. बीएड. में प्रवेश हेतु आगामी 21 मई को आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा में ऑनलाईन आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थी रविवार 30 अप्रेल तक आवेदन कर सकते हैं।

 पीटीईटी बीकानेर के जिला संयोजक डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र नाथ ने बताया कि दो वर्षीय बी.एड. हेतु स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी एवं चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एव ंबीएससी एड में प्रवेश हेतु बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण या इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।


 राज्य समन्वयक डॉ. मनोज पांड्या ने बताया कि सभी जिलों में जिला समन्वयक हेतु आदेश आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा जारी किये जा चुके हैं एवं जिला समन्वयों द्वारा केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। 


 राज्य नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र पानेरी ने बताया कि बारहवीं विज्ञान उत्तीर्ण विद्यार्थी बीएससी बीएड और बीए बीएड दोनों में आवेदन कर सकते हैं जबकि कला और वाणिज्य का के विद्यार्थी केवल बीए बीएड में ही आवेदन कर सकेगें।

   


 


औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 

🌞:








Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,