बढ़ता कोरोना : 1 दिन में आए 21 कोविड पॉजिटिव, जिले में कुल 57 एक्टिव केस




--


...






औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

*खबरों में...*🌐











🖍️

-




--

बढ़ता कोरोना : 1 दिन में आए 21 कोविड पॉजिटिव,  जिले में कुल 57 एक्टिव केस

*सभी का स्वास्थ्य ठीक परंतु आमजन को एहतियात बरतने की सलाह*

बीकानेर, 9 अप्रैल। देशभर सहित बीकानेर में कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को एक साथ 21 व्यक्तियों के सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसे मिलाकर वर्तमान में जिले में कुल 57 कोविड एक्टिव केस हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि सभी के वैक्सीन लगी हुई है,  2 व्यक्ति पीबीएम अस्पताल में पहले से अन्य बीमारी की वजह से भर्ती है, बाक़ी सब घर पर ही आइसोलैटेड है। 2 हरिद्वार से, 2 सालासर व एक जयपुर से लौटे है। डॉ अबरार ने बताया कि यद्यपि सभी कोविड पॉजिटिव बिना लक्षण या फिर बहुत ही सामान्य सर्दी जुकाम के लक्षणों के साथ हैं परंतु आमजन को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए मास्क, सैनिटाइजर और 2 गज की दूरी के नियम को सख्ती से पालना करनी चाहिए। जिसे भी सर्दी जुकाम बुखार के लक्षण हो वह स्वयं को अलग कमरे में आइसोलेट कर लेवे तथा चिकित्सक की सलाह लेवे।


--





--


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

वीडियो : व्यास कॉलोनी में श्वानों का दबदबा !!