रेल फाटक राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक इकाइयों के विकास में बाधक बन रहा




Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 

🌞:








औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️   


रेल फाटक राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक इकाइयों के विकास में बाधक बन रहा  




बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल एवं उद्योगपति राजीव शर्मा ने बींछवाल करणी औद्योगिक क्षेत्र लिंक रोड़ स्थित रेल्वे फाटक पर ओवर ब्रिज बनवाने बाबत ज्ञापन केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सौंपा | 

ज्ञापन में बताया गया कि बींछवाल एवं करणी औद्योगिक क्षेत्र में लगभग सेंकडों औद्योगिक इकाइयां है जिनका अपने व्यापारिक व औद्योगिक कारणों से इस लिंक रोड़ से आना जाना रहता है | 

साथ ही उक्त दोनों क्षेत्रों में अनेक ऐसी औद्योगिक इकाइयां भी है जो देश विदेश में अपने प्रोडक्ट की वजह से ख्यातनाम भी है और इन इकाइयों का रोजाना लाखों टन माल बीकानेर से बाहर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार माल इसी लिंक रोड़ की और से निर्यात के लिए जाता एवं कच्चा माल आता है | साथ ही वर्तमान में करणी थर्ड फेस का भी विस्तार शुरू किया जा चुका है जिसमें वृहद एवं लघु उद्योग राष्ट्रीय स्तर के स्थापित हो रहे हैं जो कि बीकानेर की एक पहचान के स्तर पर जाने जायेंगे | 

इस लिंक रोड़ पर रेल्वे का फाटक बना हुआ है जो कि दिन भर में तकरीबन 40 से 45 बार बंद होता है | एक बार फाटक बंद होने पर मौके पर लंबा जाम लग जाता है एवं 15 से 20 मिनट इन्तजार करना पड़ता है | 

कई बार मालगाड़ी संटिंग की वजह से आधा घंटा भी लग जाता है और माल परिवहन में अनावश्यक देरी हो जाती है | साथ ही करणी औद्योगिक क्षेत्र में इंजीनियरिंग कोलेज भी बना हुआ है और फाटक बंद होने की वजह से विद्यार्थियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है |


 





Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा