आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर का जैन संस्कार विधि से भूमिपूजन हुआ


खबरों में बीकानेर



👇







नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी 






औरों से हटकर सबसे मिलकर


आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर का जैन संस्कार विधि से भूमिपूजन हुआ


"आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर" का गंगाशहर में तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पारख, महामंत्री हिम्मत जैन, चीफ़ ट्रस्टी  माणिकचंद बालदोटा, ट्रस्टी चंद्रेश बापना, जोधपुर अध्यक्ष पवन बोथरा आदि कई केंद्रीय पदाधिकारियों तथा स्थानीय जैन महासभा,  जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, अणुव्रत समिति, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मण्डल, किशोर मण्डल व कन्या मण्डल के पदाधिकारियों व सकल जैन समाज की गरिमामय उपस्थिति में जैन संस्कार विधि से भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।

तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम बीकानेर अध्यक्ष मिलाप चोपड़ा ने बताया की आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।

तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम की समस्त टीम ने भूमि प्रदाता महादानी स्व. मूलचंद जी सामसुखा परिवार के तोलाराम, जेठमल, धर्मचन्द, उत्तमचन्द, बजरंग, पवन सामसुखा आदि उपस्थित सभी परिजनो का आभार व्यक्त किया व तेरापंथ भवन में मुनिश्री शांति कुमार जी, मुनिश्री जितेन्द्र कुमार जी एवं मुनिश्री श्रेयांश कुमार जी के सान्निध्य में प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया व तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।





Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा