मुख्यमंत्री शनिवार को आएंगे बीकानेर
खबरों में बीकानेर
👇
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी
औरों से हटकर सबसे मिलकर
मुख्यमंत्री शनिवार को आएंगे बीकानेर
बीकानेर, 30 सितंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार प्रातः 9.30 बजे जयपुर से हवाई मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री प्रातः 10.40 बजे नाल एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री गहलोत डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय स्पर्धाओं का अवलोकन करेंगे तथा दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला और आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे।





Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...