स्वास्थ्य के प्रति महिला का स्वयं जागरूक रहना ज़रूरी - डॉ. अर्पिता गुप्ता

खबरों में बीकानेर...


✍🏻




👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊






📷


स्वास्थ्य के प्रति महिला का स्वयं जागरूक रहना ज़रूरी - डॉ. अर्पिता गुप्ता

महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित|

बीकानेर| आर एल जी संस्थान द्वारा वार्ड संख्या 67 की विनोबा बस्ती में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया|
संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि किसी भी महिला या किशोरी के स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है उसका दिल दिमाग शरीर का स्वस्थ रहना|
 जिसके लिए उनके द्वारा स्वस्थ रहने के लिए विस्तार मे स्वच्छता व स्वस्थ आहार के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी|
उन्होंने महिलाओं को समझाया कि शरीर में अगर कुछ बदलाव नजर आए तो नजरअंदाज ना करें नियमित रूप से अपनी जांच करवाएं|
संस्थान की उपाध्यक्ष नीति शर्मा ने महिलाओं को जीवन में योग का महत्व समझाया|
संस्थान के महामंत्री रमेश सियोता ने स्वास्थ्य संबंधित नि:शुल्क सरकारी योजनाओं की जानकारी दी|
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा महावारी से संबंधित कई जिज्ञासा को डॉ. गुप्ता द्वारा समझाया गया |
इस अवसर पर संस्थान द्वारा महिलाओं व किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन के पैकेट वितरित किए गए|
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फूल कुमारी तंवर व सहायिका इंदिरा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही|


स्वास्थ्य के प्रति महिला का स्वयं जागरूक रहना ज़रूरी - डॉ. अर्पिता गुप्ता





Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,