बीकानेर : पांच बार सड़क निर्माण कार्य रोका, फिर भी अमानक सामग्री का इस्तेमाल की शिकायत !!
🐯
सूचना-संसार
*पाठकों और सोशल मीडिया का आभार*
*Please Like & Subscribe Blog*
*हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं*
✍🏻
बीकानेर : पांच बार सड़क निर्माण कार्य रोका, फिर भी अमानक सामग्री का इस्तेमाल की शिकायत !!
वार्ड नम्बर 80 के नया कुआ मैणो के चौक निवासियों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो मे घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की है। लोगों ने बताया कि पार्षद को बार बार कहने के बावजूद मौहल्ले वासियो को टेंडर काँपी उपलब्ध नहीं करवाई गई है । एक दिन पहले ही बनी सडक मे तय पैमाने का कार्य नही होने के चलते सडक दूसरे दिन ही धंसने लग गयी है । मौहल्ले वासियों द्वारा ज्यादा कहने पर काम बंद करने कि धमकी दी जाती है। लोगों का कहना है कि अब तक करीब पांच बार सडक निर्माण कार्य रोका जा चुका है ।
🙏
CP MEDIA

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...