सूर्य सप्तमी : भगवान भास्कर की निकलेगी सवारी, होगा अभिषेक

खबरों में बीकानेर






*औरों से हटकर सबसे मिलकर*







*बीकानेर डेली न्यूज*

  *बीकानेर डेली न्यूज*

















✍🏻


सूर्य सप्तमी : भगवान भास्कर की निकलेगी सवारी, होगा अभिषेक
बीकानेर। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज द्वारा सूर्य सप्तमी पर भगवान भास्कर विराजित रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस बार सूर्य सप्तमी महोत्सव सात फरवरी को मनाया जाएगा। आयोजन से जुड़े प्रणव भोजक ने बताया कि रथ यात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी तथा मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचेगी। सूर्य सप्तमी महोत्सव समिति द्वारा हवन-पूजन, कथा वाचन व भगवान भास्कर का अभिषेक किया जाएगा। श्रीकान्त भोजक ने बताया कि लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित सूर्य भगवान के मंदिर में यज्ञोपवीत संस्कार का भी आयोजन किया जाएगा। सूर्य सप्तमी रथ यात्रा में वितरित की जाने वाली पुस्तक सूर्य गुण पुष्पांजलि का विमोचन छह फरवरी को किया जाएगा।






C P MEDIA







Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,