मनरेगा कार्यस्थल पर खामियों को लेकर संबंधित को दिए कारण बताओ नोटिस मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

खबरों में बीकानेर






*औरों से हटकर सबसे मिलकर*







*बीकानेर डेली न्यूज*

  *बीकानेर डेली न्यूज*

















✍🏻


मनरेगा कार्यस्थल पर खामियों को लेकर संबंधित को दिए कारण बताओ नोटिस
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
मनरेगा कार्यस्थल पर खामियों को लेकर संबंधित को दिए कारण बताओ नोटिस
बीकानेर, 31 जनवरी । जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने सोमवार को महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिले की ग्राम पंचायतों में नरेगा कार्य स्थल का निरीक्षण किया। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम पंचायत सेरूणा में मनरेगा कार्यस्थल पर नियमानुसार समय पर श्रमिक नहीं पाए जाने एवं कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड अनुसार नहीं मिलने तथा एनएमएमएस ऐप द्वारा श्रमिकों की हाजिरी नहीं लेने पर ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बीकानेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रायसर में ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ तकनीकी सहायक व पंचायत सहायक को भी लापरवाही बरतने पर नोटिस दिए। जिला परिषद सीईओ ने मनरेगा कार्य स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग ,छाया, पानी , टेंट व मेडिकल किट सहित विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा नारसीसर , हिमतासर व देराजसर के कार्यों का निरीक्षण किया गया।







C P MEDIA






Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा