विप्र फाउंडेशन देशनोक का विप्र वृध्दजन सम्मान समारोह
खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
विप्र फाउंडेशन देशनोक का विप्र वृध्दजन सम्मान समारोह
देशनोक(बीकानेर)31दिसंबर
देशनोक विप्र मंडल द्वारा नए साल के पहले दिन वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि देशनोक विप्र समाज के वृद्धजनों का सम्मान किया जायेगा।देशनोक भूरा पंचायती भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक होंगे।बतौर विशिष्ट अतिथि विप्र फाउंडेशन राजस्थान जॉन बी के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित,प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत,प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश उपाध्याय,बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन शर्मा,बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास शिरकत करेंगे।इस अवसर पर पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा।
C P MEDIA

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...