जिला एवम् सेशन न्यायाधीश द्वारा किया गया केन्द्रीय कारागृह का मासिक निरीक्षण


खबरों में बीकानेर



✍🏻




*BAHUBHAHSHI*




*

*औरों से हटकर सबसे मिलकर*








*


✍🏻


जिला एवम् सेशन न्यायाधीश द्वारा किया गया केन्द्रीय कारागृह का मासिक निरीक्षण


जिला एवम् सेशन न्यायाधीश महोदय श्री मदन लाल भाटी द्वारा केन्द्रीय कारागृह का मासिक निरीक्षण किया गया। न्यायाधीश मदन लाल भाटी ने बंदियों से संवाद किया एवम् अच्छा नागरिक बनने हेतु व सच्वाई व ईमानदारी पर चलने हेतु प्ररेणा दी साथ ही न्यायाधीश महोदय ने बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था व बंदियों से उनके मुकद्में की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की व अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा जिन बंदियों के पास पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है उनके लिये निःशुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन पत्र भरवाने हेतु जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धु को निर्देशित किया। न्यायाधीश महोदय द्वारा जेल अधीक्षक केन्द्रीय कारागृह को निर्देशित किया की कोरोना गाईड़ लाईन की पूर्ण रूप से पालना की जावें और ऐसे बंदियों व जेल स्टाफ जिनके वैक्सीन नहीं लगी उनकों तुंरत वैक्सीन लगवाई जावें।
केन्द्रीय कारागृह के निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश), शिवम जोशी उप अधीक्षक, रूग्गाराम डिप्टी जेलर, कन्हैया लाल प्रहरी तथा कारागृह का स्टाफ मौजूद रहा। 




📎 





C P MEDIA





खबरों में बीकानेर 




✍🏻





Comments

Popular posts from this blog

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,

वैश्य समाज हुआ एकजुट, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र पर जताया रोष, सीएम को देंगे ज्ञापन