बीकानेर : अयोध्या के प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल और केदारनाथ मंदिर की झांकी देखने लगा तांता


खबरों में बीकानेर



✍🏻




*BAHUBHAHSHI*





*

*औरों से हटकर सबसे मिलकर*








*


✍🏻


बीकानेर : अयोध्या के प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल और केदारनाथ मंदिर की झांकी देखने लगा तांता 


जन्माष्टमी की झांकी में अयोध्या के प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल की झांकी के साथ केदारनाथ मंदिर की झांकी का भव्य प्रदर्शन


30 अगस्त 2021, भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी को मनाए जाने वाले भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव या यूं कहें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में पूरे भारत के घर-घर में झाँकियाँ सजाकर श्री कृष्ण जन्म उत्सव को भव्य तरीके से मनाया जाता है।
बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भानी जी की बाड़ी में ऐसा ही एक भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस धरती में वास्तु के सिद्धहस्त कलाकार हरि स्वामी तथा उनकी टीम ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया।


उन्होंने अपने साथियों रामू पालीवाल कमलकांत स्वामी विजय कमल रांकावत श्याम सुंदर उमेश गणेश पुरोहित तथा गौतम के साथ मिलकर अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर की भव्य झांकी का निर्माण किया। 


इस भव्य झांकी की विशेषता यह रही की अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर का हुबहू मॉडल बना कर आश्चर्यचकित कर दिया। इसी प्रकार आर्टिस्ट हरि स्वामी रामू पालीवाल और उनकी टीम ने हिमालय की गोद में हिंदुओं के तीर्थ के रूप में विख्यात केदारनाथ मंदिर की झांकी को भी प्रतीकात्मक हिमालय की पहाड़ियों के भव्य एवं सुंदर दर्शन के साथ प्रस्तुत किया।
हरि स्वामी और उनके कलाकार दल से बात करने पर बताया कि यह भव्य झांकियों का निर्माण लगभग 6 माह की मेहनत का परिणाम है उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की यह झांकी बनाने में हमने पूर्ण सावधानी का ध्यान रखा है इसी प्रकार केदारनाथ की झांकी बनाते समय हिमालय की गोद में बनी हुई मंदिर की झांकी का दर्शन हो यह भी प्रयास किया गया है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जन्माष्टमी की झांकी देखने के लिए नगर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी जो आज तक जारी है।



📎 





C P MEDIA





खबरों में बीकानेर 




✍🏻





Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,