खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
स्वायत्त शासन मन्त्री को बीकानेर की ज्वलन्त समस्याओं से करवाया अवगत
कई संस्थाओं, संगठनों ने सौंपे ज्ञापन
बीकानेर
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं यात्री सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मित्तल ने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को बीकानेर की ज्वलन्त समस्याओं से अवगत करवाते हुए बीकानेर में हवाई सेवा विस्तार हेतु कोटा की तर्ज पर राज्य सरकार से अनुशंषा कर निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की और बताया कि वर्तमान व्यवस्थाओं को देखते हुए बीकानेर से कोलकात्ता, गुवाहटी, बेंगलूरू व मुंबई जैसे महानगरों के लिए हवाई सेवाओं की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यापार के सिलसिले में मुंबई, कोलकात्ता, गुवाहटी व बेंगलुरु आना- जाना रहता है । बीकानेर को महानगरों से हवाई सेवा से जोड़ने के लिए नाल एयरपोर्ट से सटती 58.18 हेक्टेयर भूमि एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा आधारभूत सरंचनाओं हेतु निशुल्क चाही गई है । इस हेतु मुख्यमंत्री महोदय से कोटा की तर्ज पर उक्त भूमि एयरपोर्ट ऑथोरिटी को निशुल्क दिलवाने हेतु अनुशंषा करें ताकि महानगरों से एयर कनेक्टिविटी हो जाने से बीकानेर का नाम भी देश के मानचित्र में शामिल हो जाएगा और इससे पूरे सम्भाग के उद्योग, व्यापार, पर्यटन को बढावा मिलेगा | साथ ही कोटगेट रेल्वे फाटक का स्थायी समाधान निकालने बाबत मांग करते हुए बताया कि वर्तमान में बीकानेर का रेल्वे फाटक बीकानेर के ट्रेफिक के लिए नासूर बना हुआ है जिसका खामियाजा पूरा बीकानेर शहर भुगत रहा है | पिछले लंबे समय से इस समस्या समाधान हेतु कभी एलिवेटेड रोड़ तो कभी बाईपास जैसे विकल्प तलाशे जा रहे हैं लेकिन इन विकल्पों को अभी तक मूर्त रूप नहीं दिया जा रहा है | रेल्वे फाटकों के बंद होने से यातायात प्रभावित होता है और गाड़ियों से निकलने वाले धुंए से एलर्जी एवं अन्य स्वसन सम्बन्धी रोगी बढ़ रहे हैं | जिला प्रशासन बीकानेर ने सांखला रेल फाटक के पास अंडरपास का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाया हुआ है उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इस प्रस्ताव को राज्य सरकार से स्वीकृति प्रदान कर किर्यान्वित करें या बीकानेर ईस्ट स्टेशन से जामसर तक रेल बाईपास बना दिया जाए ताकि इस समस्या का समाधान करने हेतु राज्य सरकार कोई भी विकल्प अपनाएं । एवं मरूधरा नगर एवं रानीबाजार औधोगिक क्षेत्र को जोड़ने वाले रेल फाटक पर अंडर-ब्रिज बनवाया जाए क्योंकि यह रेल फाटक जो कि ज्यादातर बंद रहता है और फाटक बंद होने की वजह से इस मार्ग पर काफी लम्बा जाम भी लग जाता है जिससे इस फाटक को पार करने में काफी लम्बा समय लग जाता है ।
नगरीय विकास व स्वायत साशन राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने पौधारोपण किया व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
बीकानेर, आज शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया की आज चौधरी भीमसेन बालो उधान में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास व स्वायत्त शासन मंत्री श्री शान्ति धारीवाल ने पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत व शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के (सूचना प्रधोगिक विभाग) के जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा व ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर ने मंत्री शांति धारीवाल को सामाजिक समरसता का एक स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। आज के पौधारोपण में सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, युवा कांग्रेस से विशाल बेनीवाल, खेलकूद प्रकोष्ठ के मेहबूब रंजरेज, सचिव पाबूराम राम नायक, एसटी अध्य्क्ष गोरधनलाल मीणा, ब्लाक अध्यक्ष मगन महाराज, युवा कांग्रेस के अभिषेक डेनवाल, रोहित पंडित, मेघराज तँवर, बलराम नायक, पंकज लोहिया, चन्द्र प्रकाश सियोता, लालजी शर्मा, दाऊ मोहता,लखन करवा, अविनाश राठौड़, अनीता करवा,सुशीला करवा, पार्षद संगरिया नगरपालिका वार्ड 22,23,24 सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
युथ क्लब ने सौंपा मंत्री शांति धारीवाल को पत्र
आज दिनांक 31-7-2021 को यूथ क्लब बीकानेर ने UDH मंत्री शान्ति धारीवाल को ज्ञापन दिया ओर बताया कि लालगढ रामपुरा में पांच वार्डो के बीच मे एक सरकारी डिस्पेंसरी है। और एक कि छत के नीचे सरकारी स्कूल और डिस्पेंसरी एक साथ संचालित की जा रही है। इस वजह से दोनों एक दूसरे से परेशान होते है। और वहाँ न तो बैठने की व्यवस्था है। और न ही पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था है। रामपुरा क्षेत्र में कुल जनसँख्या करीब चालीस से पचास हजार है। क्लब के प्रधान हसन डीडवाना ने मंत्री को दिए पत्र में बताया कि यहाँ एक अलग नई डिस्पेंसरी बनाने की जरूरत है। हसन डीडवाना के साथ मुकेश पंवार, विष्णु विश्नोई, ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद रहें
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...