बीकानेर में आनलाइन ठगी - सैन्यकर्मी बनकर एक व्यापारी को फोन किया और उसके खाते से हजारों रुपये उड़ा लिये
खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
बीकानेर में आनलाइन ठगी - सैन्यकर्मी बनकर एक व्यापारी को फोन किया और उसके खाते से हजारों रुपये उड़ा लिये
बीकानेर। शहर के पूगल रोड़ पर रहने वाले एक युवक से माल खरीदने के बहाने ऑनलाइन 44444 रुपए खाते से उड़ लिए। जानकारी के अनुसार शातिर ठग ने सैन्यकर्मी बनकर एक व्यापारी को फोन किया और माल खरीदने के बहाने से उसके खाते से रुपये उड़ा लिये। व्यापारी ने साइबर सैल में रिपोर्ट दी है। पवनपुरी निवासी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पूगल रोड पर उसकी लक्ष्मी सेल्स कारपोरेशन नाम से फर्म है। 28 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक शख्स ने खुद को सैन्यकर्मी बताकर फोन किया और 200 किलो प्लास्टिक के एयर बबल रोल की डिमांड की। इसकी कोटेशन भेजने पर उसने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट करेंगे। खाते की जानकारी मांगी और एक बैंक के एप में कोड सबमिट करने के लिए कहा। ऐसा करने पर खाते से ऑनलाइन 44,444 रुपए निकल गए। इसके बाद भी सैन्यकर्मी बने शख्स ने वीडियो कॉल किया। उसने आर्मी की वर्दी पहन रखी थी और दुबारा झांसे में लेकर रुपए ऐंठने की कोशिश की।
✍🏻
खुलासा
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍


Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...