पीबीएम अस्पताल में बिजली गुल हो गई, जनरेटर भी धोखा दे गया, बीकेईएसएल का दावा - सात मिनट में बिजली चालू कर दी


*BAHUBHASHI*



  ✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

  


   *खबरों में बीकानेर*🎤 



यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर


BAHUBHASHI 
 खबरों में बीकानेर 🎙️📀

  


🙏   



 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 



 🙏 मोहन थानवी 🙏




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।   पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



✍🏻 

पीबीएम अस्पताल में बिजली गुल हो गई, जनरेटर भी धोखा दे गया, बीकेईएसएल का दावा - सात मिनट में बिजली चालू कर दी

बीकानेर  
पीबीएम अस्पताल में गुरुवार रात अचानक बिजली गुल हो गई और वहां रखा जनरेटर भी धोखा दे गया, ऐसे में बीकेईएसएल की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मात्र सात मिनट में बिजली चालू कर दी।

बीकेईएसएल के सीओओ शान्तनू भट्टाचार्य के अनुसार पीबीएम अस्पताल की गुरुवार रात 10:०5 मिनट पर अचानक बिजली बन्द हो गई थी। बिजली बन्द होते ही चारों ओर अफरा तफरी मच गई। इस बीच वहां रखे नए जनरेटर को चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन जनरेटर ने आपात स्थिति में धोखा दे दिया।

इसके बाद अस्पताल व जिला प्रशासन ने बीकईएसएल को जानकारी दी, इसके बाद बीकेईएस एल की टीम मौके पर पहुंची और करीब सात मिनट में अस्पताल की बिजली चालू कर दी। इससे वहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिजनों और अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। असल में 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन से 33 केवी जीएसएस की आपूर्ति बंद हो गई थी। इस 33 केवी जीएसएस से पीबीएम अस्पताल को बिजली की आपूर्ति होती है।

जानकारी मिलने पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने तत्परता से की गई इस कार्रवाई का लेकर बीकेईएसएल की सराहना की। फिर किसी कारण से बिजली बन्द हो जाए, इसके लिए बीकेईएसएल ने अपना एक जनरेटर वहां रखवा दिया है। भट्टाचार्य ने बताया कि बीकेईएसएल सभी इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए कटिबद्ध है। सभी अभियंताओं व अधिकारियों को इसके लिए पाबंद कर दिया गया है।

 ✍🏻 


Abhayindia.com
 📒 CP MEDIA  




 

यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर Khabron Me Bikaner 🎤 


🙏 BAHUBHASHI 



खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚


Comments