बीकानेर से खबर : 106 क्विंटल डोडा-पोस्त, 31.619 किलोग्राम अफीम, 1.166 किग्रा हेरोईन तथा अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए *ऑपरेशन प्रहार* *दस लाख से अधिक नशीली टेबलेट्स जब्त कर नशे के कारोबार पर प्रहार*


*BAHUBHASHI*



  ✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

  


   *खबरों में बीकानेर*🎤 



यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर


BAHUBHASHI 
 खबरों में बीकानेर 🎙️📀

  


🙏   



 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 



 🙏 मोहन थानवी 🙏




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।   पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚



✍🏻 

बीकानेर से खबर : 106 क्विंटल डोडा-पोस्त, 31.619 किलोग्राम अफीम, 1.166 किग्रा हेरोईन तथा अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए 

*ऑपरेशन प्रहार*
*दस लाख से अधिक नशीली टेबलेट्स जब्त कर नशे के कारोबार पर प्रहार*

बीकानेर, 30 अप्रैल। बीकानेर पुलिस रेंज में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उपयोग रोकने और इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 12 दिसम्बर 2020 से आॅपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। महनिरीक्षक पुलिस कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके तहत अब तक दस लाख दो हजार नशीली टेबलेट्स, 106 क्विंटल डोडा-पोस्त, 31.619 किलोग्राम अफीम, 1.166 किग्रा हेरोईन तथा अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। रेंज के अधीनस्थ जिलों में आॅपरेशन प्रहार के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के 359 केस अब तक दर्ज किए गए हैं तथा इनमें 506 मुल्जिम/सप्लायर्स को गिरफ्तार किया गया है। इन प्रकरणों में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से किए गए अनुसंधान के आधार पर चिन्हित किए गए सप्लायर्स के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। नशीली टेबलेट्स का बड़े स्तर पर कारोबार करने वालों एवं निर्माता कंपनियों को भी चिन्ह्ति किया जा रहा है। अनुसंधान के दौरान प्रतिबंधित दवाइयां एक विशेष कंपनी न्यू टेक हैल्थ केयर लिमिटेड नरेला दिल्ली के मालिक द्वारा फर्जी कम्पनी राज ट्रेडर्स स्वेग फार्म रामनगर, जयपुर के माध्यम से आगे सप्लाई करना पाए जाने पर मालिक को गिरफ्तार किया गया तथा अनुसंधान जारी है।
आमजन एवं नवयुवकों को नशे से दूर करने के लिए रेंज के सभी जिलों में पुलिस द्वारा थाना व बीट स्तर पर अब तक 328 नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इनके अतिरिक्त विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाकर नशा मुक्ति के संबंध में जागरुकता पैदा की जा रही है।

 ✍🏻 



 📒 CP MEDIA  




 

यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर Khabron Me Bikaner 🎤 


🙏 BAHUBHASHI 



खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚


Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,