🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
*मरुधरा की हर एक समस्या का खात्मा करके रहेंगे...बिश्नोई*
February 28, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ *मरुधरा की हर एक समस्या का खात्मा करके रहेंगे...बिश्नोई* पांचू 28 फरवरी । नोखा विधानसभा क्षेत्र में विगत दो सालों में विकास की रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि हम मरुधरा की एक-एक समस्या का अंत करके रहेंगे । उन्होंने कहा कि जब से जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला है, उसी दिन से हमनें संघर्ष के लिए कमर कस ली थी और जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे । नोखा तहसील क्षेत्र के सभी 137 गांवों में नहरी पानी पहुंचाने की योजना में ही तैयार हो गई थी, किंतु यह परियोजना आगे नही बढ़ी थी । जिसे पिछले साल राज्य के मुख्यमंत्री के मुकाम आगमन पर उनके समक्ष पुरजोर शब्दों में उठाया और फिर उनसे मिलकर नोखा क्षेत्र में फ्लोराइड से आम जनता को होने वाले नुकसान से अवगत कराया तथा इस योजना में 137 गांवो के साथ-साथ व 20 घरो की आबादी वाली समस्त ढाणियों तक को भी जोड़कर परियोजना की डीपीआर बनाने की मांग की । हमारे सतत आग्रह पर आखिरकार सरकार ने गतवर्ष डीपीआर बनाने की घोषणा कर बुझते दिए में तेल डालकर फिर से आशा जगाई और आज आप क्षेत्रवासियों को बधाई देता हूँ कि इस बार के बजट में 750 करोड़ रुपये की इस परियोजना की बजट घोषणा हो चुकी है । विधायक बिश्नोई ने उनके स्वागत में पांचू में रखे गए धन्यवाद समारोह में बोलते हुए कहा कि न केवल नहरी पानी की स्कीम बल्कि नोखा परिक्षेत्र के लिए लोक महत्व के अनेकों अटके हुए कार्यों को शुरू करवाने में हमने सफलता पाई है । नागौर से बीकानेर तक का चार आरओबी सहित अरबों रुपए की सड़क परियोजना, नोखा शहर के भीतरी हाईवे को सी सी रोड़ में बदलकर, नोखा बाईपास का निर्माण, नाथूसर से बगराला धोरा की रोड़, पांचू के लिए 4.5 करोड़ की लागत की पेयजल स्कीम, जसरासर से नापासर तक 131 करोड़ लागत का मेगा हाइवे निर्माण, क्षेत्र के सभी बड़े विद्यालयों में पदों की लगभग पूर्ति, नोखा की अस्पताल को जिला अस्पताल तक क्रमोन्नत करवाने आदि ऐसे कार्य थे, जिनके लिए कोई सोच भी नही सकता था कि इतने बड़े बजट वाली योजनाएं महज दो साल में स्वीकृत होकर काम भी शुरू हो जाएगा, किंतु आप सबके आशीर्वाद से हम कामयाब हुए हैं । पांचू से सेंगाल धोरा तक की सड़क नहीं होने से श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों पर बोलते हुए विधायक बिश्नोई ने कहा कि यह सड़क बहुत जल्दी बनेंगी तथा विश्वास दिलाता हूँ कि अगले एक साल के भीतर इस रूट पर मेले जाने वाली गाड़ियां पक्की सड़क पर सरपट दौड़ेंगी । विधायक की इस घोषणा पर उपस्थित जन समुदाय ने जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया । उन्होंने कहा कि यद्यपि हम बड़े बड़े कार्यों को बहुत कम समय मे सिरे चढ़ाने में सफल हुए हैं किंतु जब तक रणजीतपुरा से ओसियां वाया पांचू नोखा होते हुए स्टेट हाइवे नं.87 ए व बी का निर्माण नहीं होगा, तब तक मिशन अधूरा है । मीटिंग में विधायक बिश्नोई का साफा बांधकर व फूलमालाएं पहनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया । आज के कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य भंवरलाल नैण, सरपंच रामचंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार, पंचायत समिति सदस्य डूंगरराम मेघवाल, भेरूसिंह सारुण्डा, रेवंतमल शर्मा, जेठमल डागा, अर्जुन उपाध्याय, मूलाराम मेघवाल के साथ साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आम लोग उपस्थित थे ।✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...