खबरों में बीकानेर 🎤🌐 इन 10 किरदारों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे इरफान खान, इरफान खान का जाना राजस्थान के रंग जगत की महत्वपूर्ण क्षति - वरिष्ठ रंगकर्मी लक्ष्मीनारायण रंगा

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐







 📰






< 🙏 मोहन थानवी 🙏

सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤






🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐























 ✍️

बीकानेर 29 अप्रैल 2020
     वरिष्ठ रंगकर्मी लक्ष्मीनारायण रंगा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा  की इरफान खान का जाना राजस्थान के रंग जगत की महत्वपूर्ण क्षति है।
      रंगा ने कहा कि उन्हें अभी बहुत करना था उनके रंग समर्पण एवं अभिनय की कला से पूरा भारतीय दर्शक समाज बहुत अपेक्षा रखे हुए था रंगा ने कहा कि उनका रंग संघर्ष मुझे व्यक्तिगत देखने का सौभाग्य रविंद्र रंगमंच जयपुर में रहा और मैं तब से उनकी कला साधना और अभिनय में गहरी निष्ठा के साथ लगन को देखता रहा हूं। 


मुंबई। बॉलिवुड ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे
बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले इरफान खान
का निधन हो गया है। इरफान खान को इस दौर का सबसे
टैलंटेड ऐक्टर माना जाता है। आइए, इस महान अभिनेता के
कुछ ऐसी भूमिकाओं के बारे में जानते हैं जिनके लिए उन्हें
हमेशा याद रखा जाएगा। बॉलिवुड के सबसे टैलंटेड
कलाकारों में से एक माने जाने वाले इरफान खान का बुधवार
29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में
निधन हो गया। इरफान 54 साल के थे और पिछले 2 सालों
से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इरफान का काफी कम
उम्र में निधन हो गया लेकिन वह अपने फिल्मी करियर में कुछ
ऐसे यादगार किरदार निभा गए हैं जिन्हें इतिहास में हमेशा याद
रखा जाएगा। आइए, जानते हैं इरफान के कुछ ऐसे यादगार
किरदार जिनके लिए वह फैन्स के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। 
मकबूल विशाल भारद्वाज के डायरेशन में बनी यह फिल्म
शेसपीयर के मशहूर नाटक मैकबेथ का अडैप्टेशन थी।
फिल्म में इरफान ने लीड किरदार निभाया था। साल 2003
में रिलीज हुई इस फिल्म में पंकज कपूर, ओम पुरी, नसीरुद्दीन
शाह, तबू और पीयूष मिश्रा जैसे मशहूर कलाकार थे लेकिन
जो छाप इरफान ने अपने किरदार से छोड़ी थी, उसे आज तक
याद किया जाता है। 
द लंच बॉ-
स 
रितेश बत्रा के डायरेशन में बनी इस फिल्म को देश-
विदेश में काफी तारीफ मिली थी और इसे कई अवॉर्ड्स से
भी नवाजा गया था। फिल्म में इरफान के साथ नवाजुद्दीन
सिद्दीकी और निमरत कौर ने मुय भूमिकाएं निभाई थीं।
मानवीय रिश्तों पर बनी इस फिल्म में इरफान ने अकेले रहने
वाले एक अधेड़ विधुर आदमी का किरदार बेहतरीन तरीके से
जीया था। 
पान सिंह तोमर 
तिग्मांशु धूलिया के डायरेशन में बनी इस फिल्म में
इरफान ने मशहूर ऐथलीट से डकैत बने पान सिंह तोमर का
किरदार निभाया था। इस किरदार को इरफान ने इतने बेहतरीन
तरीके से निभाया था कि इसके लिए इरफान को बेस्ट ऐटर
का नैशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था। 
हासिल 
तिग्मांशु धूलिया की इस फिल्म से शायद पहली बार इरफान
पर बड़े फिल्ममेकर्स की नजर गई थी। फिल्म में इरफान ने
एक नेगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में रणविजय सिंह के
किरदार के लिए इरफान को बेस्ट ऐटर इन अ नेगेटिव रोल
के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। 
द नेमसेक 
झुंपा लाहिड़ी के मशहूर नॉवेल द नेमसेक पर बनी इस फिल्म
ने इरफान को इंटरनैशनल लेवल पर पहचान दिलाई थी।
फिल्म को कई इंटरनैशनल अवॉर्ड मिले थे और इसमें इरफान
के साथ तबू मुय भूमिका में थीं। 
लाइफ ऑफ पाई 
साल 2012 में आई इस हॉलिवुड फिल्म में इरफान ने पाई
का लीड कैरटर निभाया गया था। फिल्म में इरफान की
डायलॉग डिलिवरी और केवल चेहरे के हाव-भाव और आंखों
से ऐिटंग करने की कला की पूरी दुनिया कायल हो गई थी। 
हिंदी मीडियम 
साल 2017 में रिलीज हुई यह फिल्म भी इरफान के करियर
में हमेशा याद की जाएगी। इस फिल्म के लिए भी इरफान को
बेस्ट ऐटर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। फिल्म में
इरफान के साथ पाकिस्तानी ऐट्रेस सबा कमर और दीपक
डोबरियाल मुय भूमिकाओं में थे। 
तलवार 
इरफान ने इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में एक डबल मर्डर का
इन्वेस्टिगेशन करने वाले पुलिस अधिकारी भूमिका निभाई थी।
फिल्म में इरफान के किरदार को खासी तारीफ मिली थी। यह
फिल्म आरुषि मर्डर केस पर बनी थी।
पीकू अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की मुय भूमिकाओं
वाली इस फिल्म में इरफान की एंट्री ही दर्शकों को खुश कर
देती है। शूजीत सरकार के डायरेशन में बनी इस फिल्म में
इरफान ने राणा चौधरी का किरदार निभाया था जो पीकू से प्यार
करता है। 
अंग्रेजी मीडियम 
यह इरफान खान की आखिरी फिल्म थी। यह 2017 में आई
उनकी सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल थी। फिल्म
को काफी तारीफ मिली और इसमें इरफान के साथ करीना
कपूर, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार थे। 
इन हॉलिवुड फिल्मों के लिए भी
रखा जाएगा याद 
द नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई के अलावा इरफान को
स्लमडॉग मिलिनियर, अमेजिंग स्पाइडर मैन, जुरासिक वर्ल्ड
और मशहूर कलाकार टॉम हैंस के साथ उनकी फिल्म इन्फर्नो
के लिए भी उन्हें याद किया जाएगा।






साभार युगपक्ष 








📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा