खबरों में बीकानेर 🎤🌐 अनियमितताओं के चलते तीन दवा दुकानों के लाइसेंस निलम्बित

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐







 📰

सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤






🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐























 ✍️


अनियमितताओं के चलते तीन दवा दुकानों के लाइसेंस निलम्बित

बीकानेर, 30 मार्च। जिले में तीन अलग-अलग मेडिकल दुकानों के लाइसेंस अनियमितताओं के चलते निलम्बित किए गए हैं। सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष चंद्र मुटनेजा ने बताया कि  लूणकरनसर के महाजन स्थित शिव शक्ति मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर फर्म का लाइसेंस 1 से 12 अप्रैल तक 12 दिनों के लिए निलम्बित करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार खाजूवाला स्थित वर्मा मेडिकोज पर निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की प्रविष्टियां बिलों के अनुसार नहीं होने तथा रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थित होना पाया गया। इसी प्रकार  नापासर स्थित मोहता मेडिकोज एंड जनरल स्टोर के निरीक्षण के दौरान औषधियों का रिकाॅर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर दोनों फर्म का लाइसेंस 1 से 10 अप्रैल तक के लिए निलम्बित किया गया।
------








📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा