खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 दिल्ली के तबलीगी जमात में हिस्सा लेने वाले तेलंगाना के 6 लोगों की कोरोना से मौत, मौलाना के खिलाफ केस दर्ज
✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दिल्ली के तबलीगी जमात में हिस्सा लेने वाले
तेलंगाना के 6 लोगों की कोरोना से मौत
हैदराबाद (हिस) तेलंगाना में
कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को
6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि
इन लोगों ने दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित
तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में
हिस्सा लिया था। इनमें से दो की मौत गांधी
अस्पताल में हुई जबकि बाकियों ने क्रमश:
अपोलो, ग्लोबल अस्पताल, निजामाबाद और
गड़वाल में दम तोड़ा। दश की राजधानी
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मरकज
तबलीगी जमात मुख्यालय में एक धार्मिक
कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बताया
जा रहा है कि इस धार्मिक आयोजन में
लगभग 300-400 लोग शामिल हुए थे।
कार्यक्रम में शामिल 200 से ज्यादा लोगों में
कोरोना के संक्रमण की आशंका से हड़कंप
मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित होने की
संभावना के बाद यहां मौजूद 163 लोगों को
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।
मौलाना के खिलाफ केस दर्ज
लोकनायक अस्पताल की ओर से कहा गया है
कि उनके यहां कोरोना संक्रमित 174 मरीज
भर्ती हैं, जिसमें से 163 निजामुद्दीन इलाके से
ही आए हैं। रविवार को 85 मरीज आए
जबकि 34 को सोमवार को भर्ती कराया गया।
मामला सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने
मरकज के मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज
करने को कहा है। इन पर आरोप है कि देश में
लॉकडाउन होने के बाद भी उन्होंने इतना बड़ा
धार्मिक आयोजन कराया है। साथ ही इसके
लिए उन्होंने इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं
ली थी।
साभार युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...