मस्तमंडल व गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल ने किया रजाई व कम्बल का वितरण :: जरूरतमंदों को मिले सेवा का लाभ : एसपी प्रदीपमोहन शर्मा





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

मस्तमंडल व गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल ने किया रजाई व कम्बल का वितरण
जरूरतमंदों को मिले सेवा का लाभ : एसपी प्रदीपमोहन शर्मा

बीकानेर। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर व मस्त मंडल सेवा संस्थान द्वारा पुलिस प्रशासन की प्रेरणा से जरूरतमंदों के लिए रजाई व कम्बल का वितरण किया गया।
मस्त मंडल सेवा संस्था के अध्यक्ष विजय मालू ने बताया कि सोमवार सायं कोटगेट थाना परिसर में जिला पुलिस अधीक्षक को 300 रजाई व 200 कम्बल सौंपे गए। एडिशनल एसपी पवन मीणा, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, सीओ सदर पवन भदौरिया एवं थानाप्रभारी धरम पूनिया सहित सभी थानाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा दी गई यह सेवा सही मायने में जरूरतमंदों के लिए श्रेष्ठ साबित होगी। एसपी शर्मा ने कहा कि पात्र व्यक्ति को ही दान मिले तो उस दान का महत्व होता है।
तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की परामर्शक शारदा डागा ने बताया कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी ज्ञान चेतना वर्ष पर सेवा कार्यों की शृंखला में पुलिस प्रशासन के माध्यम से निराश्रित व असहाय लोगों को वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका, संतोष बोथरा, कविता चौपड़ा, संजू ललवाणी, बिन्दू छाजेड़, जयश्री भूरा, जयश्री बोथरा, सुनीता डोसी, सरोज देवी सामसुखा आदि उपस्थित रहीं।
राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि लूणकरण सामसुखा, हनुमान रांका, पूनमचन्द चौरडिय़ा, अरिहन्त नाहटा, कमल बोथरा, किशोर भंसाली, राजेश बोथरा, रमेश भाटी, शंभु़ गहलोत, जितेन्द्र राजवी, पवन सुथार, गौरीशंकर देवड़ा, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, मनोज पडि़हार, विक्रम पारीक, विक्की गहलोत, संजू स्वामी, नरेन्द्र भादाणी, राजेश स्वामी आदि उपस्थित रहे।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा