निःशुल्क कोचिंग: माॅडल टेस्ट पेपर विजेता हुए पुरस्कृत





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

निःशुल्क कोचिंग: माॅडल टेस्ट पेपर विजेता हुए पुरस्कृत
बीकानेर, 30 दिसम्बर। मुरलीधर व्यास काॅलोनी के गीता आश्रम में हाईकोर्ट सहायक कर्मचारी भर्ती परीक्षा के माॅडल टेस्ट पेपर के विजेताओं को सोमवार को पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. शिवराम झांझड़िया, समाजसेवी मोहन किराडू और रंगकर्मी विपिन पुरोहित थे। अतिथियों ने ए टू जेड समस्या समाधान समिति के प्रयासांे की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॅरियर के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना अनुकरणीय है। युवा इस मौके का लाभ उठाएं तथा पूर्ण समर्पण के साथ कॅरियर निर्माण में जुट जाएं। गौरव किराडू ने बताया कि संस्था द्वारा 8 दिसम्बर से राजस्थान हाईकोर्ट सहायक कर्मचारी परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवाई जा रही है। इसमें लगभग 200 युवा भाग ले रहे हैं। अब तक की तैयारी तथा परीक्षा के पैटर्न के आधार पर रविवार को माॅडल टेस्ट पेपर आयोजित किया गया। इसमें 105 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। पुरूष वर्ग में नीरज मीणा प्रथम, नीरज व्यास द्वितीय तथा पल्लव चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में चित्रा व्यास ने पहला, मीना किराडू ने दूसरा तथा भगवती भादाणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के लिए शीघ्र ही पंजीकरण किया जाएगा।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,