अस्पताल में सफाई दुरूस्त नहीं होने पर सुपरवाइजर निलंबित, दो प्रभारियों को नोटिस




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

अस्पताल में सफाई दुरूस्त नहीं होने पर सुपरवाइजर निलंबित, दो प्रभारियों को नोटिस
जिला कलक्टर ने पीबीएम अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बीकानेर, 30 नवम्बर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शनिवार को पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौतम ने ‘ए’ ब्लॉक परिसर में देखा कि वहां गंदगी है, साथ ही गंदा पानी बिखरा पड़ा है। गौतम ने मौके पर ही अधीक्षक पीबीएम को बुलाया और नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि इस ब्लॉक की सफाई कार्य संबंधी जिसकी जिम्मेदारी है, उसे तत्काल निलंबित किया जाए। जिला कलक्टर के निर्देश पर अधीक्षक डॉ पी के बेरवाल ने ‘ए’ ब्लॉक के सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही गौतम ने ‘ए’ ब्लाॅक के सफाई निरीक्षण प्रभारी सीमा भाटी व अजय स्वामी को कारण बताओ नोटिस देने के भी निर्देश अधीक्षक को दिए। इन प्रभारियों को प्रतिदिन सुबह-शाम सफाई कार्य का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है, किन्तु इन्होंने इस सम्बन्ध में लापरवाही बरती।

स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान- 

जिला कलक्टर ने पीबीएम अस्पताल के बाहर कुछ स्थानों पर कचरा फैला देखकर असंतोष व्यक्त किया और निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के बाहर भी सफाई कार्य की नियमित माॅनिटरिंग की जाए।
इस दौरान जिला कलक्टर की नजर अस्पताल मार्ग पर खड़े निराश्रित पशुओं पर पड़ी जो बीच सड़क पर आकर यातायात को बाधित कर रहे थे। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित पशुओं को निर्धारित गौशालाओं में रखा जाए, जिससे यातायात बाधित न हो साथ ही दुर्घटना की आशंका भी न रहे।

सफाई कार्य दुरूस्त नहीं होने पर होगी कार्यवाही- 

जिला कलक्टर ने अस्पताल अधीक्षक को निर्देश दिए कि पूरे अस्पताल परिसर में नियमित सफाई हो व सफाई कार्य दुरूस्त नहीं होने पर सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध कार्य में कमी मानते हुए, उसे इस कार्य हेतु दी जाने वाली राशि में कटौती की जाए।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा