हद कर दी बाघ ने... - बाघ की दहाड़ से घबराए ग्रामीण घरों में कैद हो गए और खुले में शौच पर पूरी तरह रोक लग गई




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

प्रशासन जो न कर पाया वो
बाघ ने कर दिखाया! खुले
में शौच से मुक्त कई गांव लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड
के महोबा और हमीरपुर जिले की सीमा में
दो गांव में बाघ घुस आया है, जिसके डर
से ग्रामीण घरों में दुबके हुए हैं और खुले
में शौच के लिए नहीं जा रहे हैं। बता दें
कि हमीरपुर और महोबा जिले को बहुत
पहले ही ओडीएफ घोषित किया जा चुका
है। गांवों के हर घर में शौचालय भी बने
हुए हैं, इसके बावजूद ग्रामीण खुले में
शौच करने से बाज नहीं आ रहे थे। जिला
प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी
ग्रामीण खुले में शौच के लिए जा रहे थे,
तभी 21 नवंबर को अचानक एक बाघ
हमीरपुर/महोबा जिले की सीमा में दहाडऩे
लगा। बाघ की दहाड़ से घबराए ग्रामीण
घरों में कैद हो गए और खुले में शौच पर
पूरी तरह रोक लग गई। महोबा के
डीएफओ रामजी राय ने बताया कि यह
एक वयस्क रॉयल बंगाल टाइगर है जो
मध्य प्रदेश के पन्ना के जंगलों से भटककर
यहां आ गया है। मौके पर पहुंचे वन
विभाग के डीएफओ रामजी राय ने बताया
कि कुनेहटा गांव में युवराज सिंह के खेत
में बाघ दिखने की सूचना मिली थी,
जिसके आधार पर महोबा के साथ-साथ
हमीरपुर से भी वन विभाग की टीम को
बाघ पकडऩे के लिए बुलाया गया।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,