लालसिंह से सावधान : आज तक के रवि बिश्नोई की सतर्कता से सामने आने लगे लालसिंह के कारनामे




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

लालसिंह से सावधान : आज तक के रवि बिश्नोई की सतर्कता से सामने आने लगे लालसिंह के कारनामे


सावधान! लालसिंह के नाम
पर लग सकता है चूना
बीकानेर। लगातार बढ़ रहे
साइबर अपराधों से आमजन के साथ
पुलिस भी परेशान है। लोग साइबर ठगी के
शिकार हो रहे हैं। जानकारी मिली है कि
पिछले एक पखवाड़े में करीब पचास ऐसे
मामले पुलिस के सामने आए हैं। जिसमें
फेसबुक के जरिये रूपयों की डिमांड की
गई है। शुक्रवार को बीकानेर जिले में दो
ठगी के मामले सामने आया है। टीवी
रिपोर्टर रवि विश्नोई से ट्रेफिक पुलिस में
तैनात कान्सटेबल लालसिंह राठौड़ की
फेसबुक आईडी के जरिये यह ठगी करने
का प्रयास किया गया है। जिसमें लालसिंह
ने किसी जरूरी काम के लिये पांच हजार
रूपये की आर्थिक सहायता उनके
डीबीएस बैंक के खाता संख्या
881034345385 डालने की बात
कहते हुए यह भी विश्वास दिलाया गया कि
ये राशि उन्हें अगले दिन लौटा दी जाएगी।
इस पर पत्रकार रवि ने जब लालसिंह के
मैसेंजर पर पहले फोन कॉल करने की
बात लिखी तो ठग गायब हो गया। इस
संबंध में रवि ने तुरंत कोटगेट
थानाधिकारी धरम पूनियां को फोन कर
सारी घटना से अवगत करवाते हुए
लालसिंह से की गई बातचीत का हवाला
भी दिया गया।
ऐसा ही दूसरा मामला बापू
कॉलोनी कर है, जहां पीरूसिंह मेड़तिया
नामक व्यक्ति के साथ 5000 रुपए की
ठगी हुई है। इस संबंध में पीरूसिंह ने
पुलिस थाने में लालसिंह राठौड़ के
खिलाफ शिकायत की है। पीरूसिंह ने
खुलासा न्यूज़ को बताया कि मेरे फेसबुक
मैसेजर पर लालसिंह राठौड़ नामक व्यक्ति
ने बताया कि अभी मैं हॉस्पीटल में हूं,
किसी दोस्त का एक्सीडेंट हो गया इसलिए
पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता
उनके बैंक के खाता में डालने की बात
कहते हुए यह भी विश्वास दिलाया गया कि
ये राशि उन्हें अगले दिन लौटा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि वह इस ठग के विश्वास
में आ गए और तुरंत प्रभाव से उनकी बैंक
में पैसे डलवा दिए। बहरहाल, अगर
आपके पास भी लालसिंह राठौड़ नामक
किसी व्यक्ति का मैसेज आए तो सावधान
हो जाइए वरना आपके साथ भी ठगी हो
सकती है।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,