बीकानेर में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤












🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

बीकानेर में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू
बीकानेर । चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में
संशोधित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के
अन्तर्गत सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान
द्वितीय चरण के अन्तर्गत टीबी स्टाफ एवं
स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर टीबी
रोगी खोज रहे हैं। जिला क्षय रोग
अधिकारी डॉ. सी एस मोदी ने बताया
 इस अभियान में टीबी
सुपरवाईजर, एएनएम, आशा सहयोगिनी,
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य
कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर टीबी रोग
की स्क्रिनिंग की जा रही है। जिले में एक्टिव केस फाईडिंग अभियान
का प्रथम चरण 1 जुलाई से 17 जुलाई
तक चला था।
 प्रोग्राम
कॉर्डिनेटर चिराग भार्गव ने बताया
अभियान के लिए जिले के सभी लॉक में
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई है
जो कि घर घर जाकर टीबी सर्वे करेगी।
टीम को फार्मेट, बलगम संग्रहण हेतु
कंटेनर, फास्कन टयूब आदि सामग्री दी
गई है। जिला समन्वयक विक्रमसिंह
राजावत ने बताया कि जिले की झुग्गी
झौपडिय़ों, अनाथालय, कच्ची बस्तियों,
गांवों, ढाणियों में जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता
टीबी रोगी की खोज करेंगे। उन्हं टीबी रोग
के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक
खांसी, लम्बे समय से बुखार, वजन कम
होना, बलगम जांच आदि के बारे में
जागरूक करेंगे। प्रचार प्रसार सामग्री
वितरित की जा रही है। पीएमडीटी
कॉर्डिनेटर रामधन पंवार ने बताया कि
एचआईवी टीबी रोगियों को भी चिंहित
किया जाएगा। इनके बलगम की जांच
सीटी नॉट मशीन द्वारा की जायेगी। इस
अभियान द्वारा जिले के सभी सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
के अतिसंवेदनशील व वंचित क्षेत्रों में
खनन क्षेत्र, मजदूर वर्ग आदि में जाकर
टीबी रोगी की जांच की जा रही है।
युगपक्ष






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,