शहीद मेजर पूर्ण सिंह के 54 वें शहादत दिवस पर पुष्पचक्र से दी श्रद्धांजलि




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤











🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

शहीद मेजर पूर्ण सिंह के 54 वें शहादत दिवस पर पुष्पचक्र से दी श्रद्धांजलि ।

बीकानेर 30 नवंबर शहीद मेजर पूर्ण सिंह की 54 वे शहादत दिवस पर मेजर पूर्ण सिंह सर्किल पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कर्नल पी.एस राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा शहीद मेजर पूर्ण सिंह कि भारत-पाक 1965 युद्ध में अपनी बहादुरी और वीरता के साथ दुश्मनो के छक्के छुड़ाते हुए शहीद हो गए।मेजर पूर्ण सिंह ने अल्प आयु में ही देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।यह वीर पुरुष आज भी युवाओ की प्रेरणा के स्रोत बने हुए है।

श्रद्धांजलि सभा में एक बालक खगेन्द्र प्रताप सिंह ने वीर रस कविता का वाचन किया।इस अवसर पर कर्नल मजूमदार, ब्रिगेडियर एल.एन वर्मा,कर्नल हेम सिंह,समाज सेवी सुनीता गौड़,श्रवण पालीवाल,हिंगलाज दान रतनू,प्रदीप सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह,महावीर सिंह,प्रदीप सिंह,युधिष्ठिर सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में लोगो ने शहीद मेजर पूर्ण सिंह को पुष्प चक्र अर्पित किए।
इस अवसर पर जी आर राइफल्स के मेजर जौदान ने अपनी बटालियन के जवानों के साथ शहीद मेजर पूर्ण सिंह मूर्ति पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।साथ ही गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा की टीम की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,