सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संगोष्ठी और शपथ ग्रहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा द्वारा सभी कार्मिकों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ रमेश गुप्ता सहित अधिकारीयों व कर्मचारियों ने महान विभूतियों के सिद्धांतों व आदर्शों को आज भी प्रासंगिक माना।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...