तेजी से बढ़ रहा "महा" तूफान..., ‘महा’ तूफान के लिए भारतीय नौसेना की तैयारी




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

‘महा’ तूफान के लिए भारतीय नौसेना की तैयारी

मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र पर गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘महा’ में तब्‍दील हो गया है। लक्षद्वीप और मिनीकॉय (एल और एम) के नौसैनिक प्रभारी तथा कावारत्ती में आईएनएस द्वीपरक्षक जानमाल की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघ शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरी ऐहतियात बरत रहे हैं।
मंत्रिमंडल सचिव श्री राजीव गाबा ने 30 अक्तूबर, 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंस पर संघ शासित लक्षद्वीप प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। भारतीय नौसेना के प्रतिनिधियों ने मंत्रिमंडल सचिव को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री के साथ लक्षद्वीप में युद्धपोतों को तैनात करने संबंधी भारतीय नौसेना और दक्षिणी नौसैनिक कमान की तैयारियों की जानकारी दी। कावारत्ती, अंद्रोथ और मिनीकॉय में नौसैनिक दलों को निर्देश दिया गया है कि वे लक्षद्वीप प्रशासन को हरसंभव आवश्यक सहायता प्रदान करें।

Pib






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,