रिकॉर्ड : राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी में अब तक सर्वाधिक 70.55 प्रतिशत अंक प्राप्ति की उपलब्धि हासिल करने वाले डी जे पारीक सोमवार को सेवानिवृत्त होंगे




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤










🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

रिकॉर्ड : राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी में अब तक सर्वाधिक 70.55 प्रतिशत अंक  प्राप्ति की उपलब्धि हासिल करने वाले डी जे पारीक सोमवार को सेवानिवृत्त होंगे 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारीक

बीकानेर, 29 सितम्बर। जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक सोमवार को सेवानिवृत्त होंगे। पारीक ने 23 नवंबर 2017 को बीकानेर न्याय क्षेत्र में यह पदभार संभाला था। 24 सितम्बर 1959 को नागौर के कुचामनसिटी में जन्मे पारीक ने 27 सितम्बर 1985 में बाड़मेर में बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्वाइन किया। पारीक ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी। वहीं 24 अक्टूबर 2013 को जिला एवं सेशन न्यायाधीश हनुमानगढ़ के पद पर पदस्थापित हुए। उन्होंने झालावाड़ में भी बतौर जिला जज सेवाएं दी। न्यायिक सेवा में रहते हुए उन्होंने 23 स्थानों पर लगभग 34 साल विभिन्न पदों पर कार्य किया। पारीक के पिता स्व. मुरलीधर पारीक भी अधिवक्ता थे। इस कारण राजेन्द्र पारीक का झुकाव भी विधि शिक्षा की ओर रहा। पारीक ने वर्ष 1981 में राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी 70.55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करते हुए पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलएलबी में इतने अंक हासिल करने का रिकाॅर्ड अब तक पारीक के नाम ही है। हनुमानगढ़ में जिला एवं सेशन न्यायाधीश रहते हुए पारीक ने विशिष्ट न्यायाधीश, पोस्को के रूप के डेढ वर्षीय बच्ची के साथ हुए बलात्कार के कुकृत्य में 65 वर्षीय अपराधी को पहली बार आजीवन कारावास की सजा दी।
बीकानेर में दूसरे ही दिन किया पदोन्नत
राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि अविनाश आचार्य ने बताया कि कर्मचारी हितों के प्रति सजग पारीक ने हनुमानगढ़ और झालावाड़ में सहायक कर्मचारियों से लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नतियां दी। बीकानेर में जिला एसं सेशन न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन 24 नवंबर 2017 को स्टेनो और कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नति दी। बीकानेर के 22 महीनों के कार्यकाल में पारीक ने पदोन्नति के 18 आदेश जारी करते हुए 190 कर्मचारियों को पदोन्नत किया। आचार्य ने बताया कि पारीक ने झालावाड़ और बीकानेर पदस्थापन के दौरान कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शेट्टी कमीशन की सिफारिशों के आधार पर पदोन्नति एंव अन्य परिलाभ 1 अप्रेल 2003 से देने के आदेश जारी किए। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के झालावाड़ जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और बीकानेर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी सहित अन्य कार्मिकों ने इस निर्णय की सराहना की। जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि राजेन्द्र कुमार पारीक के जिला एवं सेशन न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत होने पर सोमवार को सायं 5 बजे न्यायालय परिसर से भावभीनी विदाई दी जाएगी।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा