कौशल पखवाड़े के तहत तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन कि‍या पौधारोपण

सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤  





कौशल पखवाड़े के तहत तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन कि‍या पौधारोपण


















 
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️  कौशल पखवाडे और स्‍वच्‍छता पखवाडे का समापन 
कौशल पखवाड़े के तहत तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन कि‍या पौधारोपण

बीकानेर  
जन शिक्षण संस्थान बीकानेर की ओर से बुधवार को कौशल पखवाडे और स्‍वच्‍छता पखवाडे का समापन हुआ
कार्यक्रम केप्रथम सत्र में कौशल पखवाड़े के तहत आज 31 जुलाई को संस्थान द्वारा आरसीपी कॉलोनी में संचालित ड्रेस डिजाइनिंग एंड गारमेंट मेकिंग प्रशिक्षण केंद्र पर तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । 
इस प्रदर्शनी का शुभारंभ आरसीपी कॉलोनी के एसबीआई शाखा प्रबंधक श्री पी एन सामरिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सामरिया ने प्रशिक्षुओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहां कि आप प्रशिक्षण प्राप्ति के पश्चात बैंक की स्वरोजगार से जुड़ी ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें  ।
इस अवसर संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश सुथार ने कौशल पखवाड़े की अवधारणा और आज के कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीखे गए कार्य को स्वरोजगार का माध्यम बनाएं ।
आगंतुकों का स्वागत करते हुए शिक्षिका सुश्री मीनाक्षी चौधरी ने केंद्र की प्रगति और तैयार उत्पाद की जानकारी दी
कार्यक्रम के दूसरे पखवाडे में  भीनासर के गोचर भूमि से सटे हरीराम जी के मन्दिर में संस्‍थान के नि‍देशक रामलाल सोनी ने कहा कि धरती का श्रृंगार है पोधे और हरियाली इस लिए हमें धरती मां का श्रृंगार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पोधारोपण करना चाहिए। । आपने समुदाय के लोगों से चर्चा करते हुए सोनी ने कहा कि धरती हमें सब कुछ देती है बदले में हम इसे कुछ नहीं देते है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन मानव जाति का विनाश हो जायेगा। इसलिए हमें धरती मां का श्रृंगार करना चाहिए और ये सिर्फ पौधारोपण से ही सम्भव है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने स्वच्छता पखवाड़े के बारे में बताते हुए कहा कि 16 जुलाई से 31 जुलाई तक संस्थान की ओर से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
संस्थान की अनुदेशिकाएं श्रीमती मोनिका गहलोत, श्रीमती ममता ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
00000000000000
00000000000000

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा