आईएबीएमः विद्यार्थियों ने लगाए पौधे, दो सालों तक करेंगे देखभाल

सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤  





आईएबीएमः विद्यार्थियों ने लगाए पौधे, दो सालों तक करेंगे देखभाल



















 
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 00000000000000
00000000000000 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️

आईएबीएमः विद्यार्थियों ने लगाए पौधे, दो सालों तक करेंगे देखभाल
बीकानेर, 31 जुलाई। कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों ने बुधवार को संस्थान परिसर में 65 पौधे लगाए। इन पौधों को प्रति विद्यार्थी के अनुसार आवंटित किया गया है। अगले दो वर्षों तक इनकी देखभाल इन्हीं विद्यार्थियों द्वारा की जाएगी। निदेशक प्रो. एन. के. शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा के निर्देशानुसार संस्थान में ‘एक पौधा एक विद्यार्थी’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया है। विद्यार्थी इनकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने जरूरी है। युवाओं में इसके प्रति जागरुकता पैदा करनी जरूरी है। इसे ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों को पौधे आवंटित किए गए हैं। विद्यार्थियों द्वारा गुलमोहर, अनार, मीठा नीम, नींबू, कनेर, बोगनवेल, गुडहल, अमलतास आदि पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डाॅ. अदिति माथुर, डाॅ. सत्यवीर सिंह मीणा, विवेक व्यास सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। 



00000000000000
00000000000000

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा