रविवार को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे पब्लिक पार्क में वाहनों का प्रवेश वर्जित, इंदिरा फाउन्टेन का वैभव लौटेगा

सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 🙏








खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐  


रविवार को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे पब्लिक पार्क में वाहनों का प्रवेश वर्जित, इंदिरा फाउन्टेन का वैभव लौटेगा



















 
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

 ✍️

पब्लिक पार्क के हालात सुधरेंगे

रविवार को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे पब्लिक पार्क में वाहनों का प्रवेश वर्जित, इंदिरा फाउन्टेन का वैभव लौटेगा

जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शनिवार को पब्लिक पार्क का लिया जायजा

जिला कलक्टर ने कहा कि रविवार को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक पब्लिक पार्क में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रति शनिवार और रविवार को भी यह व्यवस्था लागू होगी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।


बीकानेर,29 जून।जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शनिवार को पब्लिक पार्क क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पब्लिक पार्क में साफ-सफाई के निर्देश दिए। 
गौतम ने कहा कि तुलसी सर्किल के पास से जो पब्लिक पार्क का प्रवेश द्वार है,वहां स्थित दीवार पर योगा की विभिन्न मुद्राएं अंकित की जाएगी । साथ ही फुटपाथ पर बच्चों के खेलने के लिए सड़क पर ही सांप सीढ़ी लूडो और चैसर भी सड़क पर उकेरी जाएगी,यहीं पर एक छोटा फव्वारा स्थापित किया जाएगा। साथ इस प्रवेश द्वार पर ऊंट की आकृति का द्वार बनाए जाए। यह प्रवेश द्वार ऐसा तैयार होना चाहिए कि जैसे जीवित ऊंट की सजावट की जाती है।
गौतम ने सायं पब्लिक पार्क का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित अधिकारियों को इस आशय के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तुलसी सर्किल के पास जो गौशाला है उसे स्थानांतरित किया जाए। 
जिला कलक्टर ने कहा कि रविंद्र रंगमंच के सामने की फुटपाथ के पास जो भूमि हैं उसे ठीक किया जाए।  यहां सड़क के किनारे-किनारे एक अलग से फुटपाथ विकसित किया जाए जिससे कि पैदल चलने वाले लोग आसानी से चल सके। 
जूनागढ़ की दीवार पर उकेरे जाएंगे पर्यटन स्थल
जिला कलक्टर ने कहा कि सूरसागर के सामने जूनागढ़ की जो दिवार है उसपर बीकानेर जिले के सभी पर्यटक स्थलांे के चित्रों को उकेरा जाएगा और उन चित्रों के नीचे जूनागढ़ से पर्यटन स्थल की दूरी भी लिखी जाएगी। देशनोक करणी माता का मंदिर लिखकर नीचे उसकी 32 किलोमीटर दूरी है तथा कोलायत सरोवर की दूरी 55 किलोमीटर लिखा जायेगा। इसी तरह अन्य सभी पर्यटन स्थलों की  दीवार पर पेंटिंग की जाएगी
जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास और सार्वजनिक  निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे यह संभावना तलाश करें कि सूर सागर के मध्य एक 20 बाई  20 का स्टेज बनाए जाए। स्टेज ऐसा बने की उसपर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सके। इसके बन जाने के बाद पर्यटन विभाग व स्थानीय कलाकारों से संपर्क किया जाएगा कि जिससे वे एक दिन सांकृतिक कार्यक्रम कर सके।
इंदिरा फाउंटेंस होगा विकसित
 जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर विकास न्यास के अभियंताओं को निर्देश दिए कि इंदिरा फाउंटेन पार्क को पुनः विकसित किया जाए। यहां नए आधुनिक फव्वारे लगाए जाए। साथ ही घास फूस को हटाकर इसकी सफाई की जाए।  उन्होंने दोनों विभाग के अभियंताओं को कहा कि एक कार्ययोजना बनाकर 15 अगस्त तक इंदिरा फाउंटेन को उसका पुराना वैभव लौटाया जाए।पब्लिक पार्क में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा नगर विकास न्यास के अभियंताओं  को निर्देश दिये कि पब्लिक पार्क का गेट जो कि तुलसी सर्किल की तरफ से शहीद स्मारक तक जाता है इनके बीच में दोनों तरफ जो जगह है वहां बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाए। 
रविवार तक हो सफाई, नहीं तो अभियंता होगा निलंबित 
पब्लिक पार्क के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर जब लिलि पोन्ड के पास घूम रहे थे तो वहां गंदगी और निर्माण कार्य के बाद बची हुई सामग्री को देखकर उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि रविवार शाम तक या तो साफ-सफाई बेहतर हो जानी चाहिए नहीं तो न्यास के अभियंता को सस्पेंड कर दिया जाएगा। 
राव बीका प्रतिमा स्थल होगा विकसित
जिला कलक्टर ने राव बीकाजी की प्रतिमा स्थल का भी निरीक्षण किया और अभियंताओं को निर्देश दिए कि यहां रोशनी की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही फव्वारे भी चले इसके लिए भी अगले सप्ताह कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। प्रतिमा स्थल के आसपास का आंगन पक्का बनाए जाए। साथ ही साथ ही प्रतिमा स्थल के एक तरफ 10 फीट ऊंची एक छत बनाई जाए जिस पर कबूतरों और अन्य पक्षियों के लिए चुग्गा डाला जा सके। वर्तमान में प्रतिमा स्थल के चारों और आम लोगों द्वारा पक्षियों के लिए चुग्गा डाले जाने से सारी जमीन खराब हो गई है । उन्होंने पूरी जगह पर टाइल्स लगाने के निर्देश दिए और कहा कि कबूतरों के चुग्गे  के लिए अलग से स्थान बनाया जाए। 
इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियन्ता श्रवण कुमार तथा नगर विकास न्यास के अभियन्ता भंवरु खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।










खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️





Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा