खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
डाॅ. परमेंद्र सिरोही ने कहा कि तम्बाकू एवं उसके प्रयोग से हमें बचना चाहिये
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
स्काउट व गाइड ने मनाया विश्व तम्बाकू एवं धुम्रपान निषेध दिवस-राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मण्डल मुख्यालय बीकानेर द्वारा राजकीय सेठ भैरूदान करनानी बालिका माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को विश्व तम्बाकू एवं धुम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पीबीएम हाॅस्पिटल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ. परमेन्द्र सिरोही मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रिलीफ सोसायटी पीबीएम हास्पिटल के सदस्य रतन मारू, संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मानमहेन्द्र सिंह भाटी, समाजसेवी अभय कोचर, स्काउट स्थानीय संघ गंगाशहर के प्रधान भवानीशंकर जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
डाॅ. सिरोही ने कहा कि तम्बाकू एवं उसके प्रयोग से हमें बचना चाहिये। तम्बाकू शरीर मुंह, गला, फेफडा, आन्त, गुदा आदि अंगों के केन्सर रोग का जनक है। तम्बाकू दिल की धमनियों में कोलेस्ट्रोल को बढाता है जिससे हदयधात का खतरा बढ जाता है। साथ ही तम्बाकू के बाजारोें में मिलने वाले उत्पादों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने अतिथि वक्ताओं का अभिनंदन करते हुये इस दिवस को आयोजित करने के उदेश्य से बालक बालिकाओं को अवगत करवाया तथा संदेश दिया की हमें अपने परिवार के सदस्यों को तम्बाकू से दूर रहने के लिये सदैव सचेेत करते रहना चाहिये। स्वयं इसके सेवन से दूर रहे ।
रतन मारू ने शिविर में उपस्थित अधिकांश बालिकाओं के होने के कारण कहा कि एक पिता का अपनी बच्चियों से स्नेह अधिक होता है और उसकी कही हर बात को वह पूरा करने का प्रयत्न करता है। इस कारण अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करते हुये तम्बाकू मुक्त बनाने में बालिकायें मुख्य भूमिका निभा सकती है।
सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अतिथियों द्वारा शिविर में चलने वाले विभिन्न प्रशिक्षण यथा सिलाई, मेहन्दी, नृत्य, कम्प्यूटर, सौन्दर्य प्रसाधन, इंग्लिश स्पोकन, आत्मरक्षा साजसज्जा पंेटिंग आदि का अवलोकन भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय संघ सचिव प्रभूदयाल गहलोत, विजयकृष्ण शर्मा, बुलाकी हर्ष, श्रीवल्लभ पुरोहित, ज्योति जाखडा आदि द्वारा सहयोग किया गया। भवानी जोशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...