आई.ओ.सी. और वेटरनरी विश्वविद्यालय में हुआ आपसी करार, प्रदेश में पहली बार पशुओं के गुर्दे संबंधी रोगों के निदान हेतु हिमो डाॅयलिसिस सेवा शीघ्र प्रारम्भ होगी: कुलपति प्रो. शर्मा

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤   .. 👇


आई.ओ.सी. और वेटरनरी विश्वविद्यालय में हुआ आपसी करार, 
प्रदेश में पहली बार पशुओं के गुर्दे संबंधी रोगों के निदान हेतु हिमो डाॅयलिसिस सेवा शीघ्र प्रारम्भ होगी: कुलपति प्रो. शर्मा 






👇















 
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

आई.ओ.सी. और वेटरनरी विश्वविद्यालय में हुआ आपसी करार, 
प्रदेश में पहली बार पशुओं के गुर्दे संबंधी रोगों के निदान हेतु हिमो डाॅयलिसिस सेवा शीघ्र प्रारम्भ होगी: कुलपति प्रो. शर्मा 

बीकानेर, 31 मई। वेटरनरी विश्वविद्यालय की पशुचिकित्सा क्लिनिक्स में पशुओं में गुर्दे संबंधी रोगों के निदान के लिए हिमो डाॅयलिसिस सेवा शीघ्र शुरू की जाएगी। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने बताया कि राज्य के पशुओं में गम्भीर गुर्दे संबंधी विकारों के निदान और उपचार की सुविधा पहली बार मिलने से पशुपालकों के कीमती पशुधन को बचाने से आर्थिक लाभ होगा। कुलपति प्रो. शर्मा ने बताया कि इण्डियन आॅयल काॅरपोरेशन ने वेटरनरी विश्वविद्यालय के साथ हुए करार (एम.ओ.यू.) के तहत पहले चरण में दो हिमो डाॅयलिसिस मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा और इण्डियन आॅयल काॅरपोरेषन के डी.जी.एम. (एच.आर.) शशांक शेखर ने आपसी करार (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर करके दस्तावेज एक दूसरे को सौंप दिए। इस अवसर पर स्नातकोŸार पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान जयपुर की अधिष्ठाता प्रो.संजीता शर्मा भी मौजूद रही। कुलपति प्रो. शर्मा ने बताया की दो हिमो डाॅयलिसिस यूनिट वेटरनरी क्लिनिकल काॅम्प्लेक्स जयपुर में लगेगी और करार के तहत ही दो इकाईयां बीकानेर और उदयपुर वेटरनरी काॅलेज में स्थापित करके पशु कल्याण की यह सुविधा प्रारम्भ की जाएगी। 
वेटरनरी काॅलेज में तम्बाकू निषेध की पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
बीकानेर, 31 मई। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर वेटरनरी काॅलेज में विद्यार्थियों की पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर तम्बाकू का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. नीरज शर्मा ने बताया कि “तम्बाकू और फेफडों के स्वास्थ्य” की थीम पर 30 छात्र-छात्राओं ने तत्स्थलीय पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। पोस्टर के श्रेष्ठ विजेता छात्र‘-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. शर्मा ने विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन और अन्य प्रकार के नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सतर्क किया। 








खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
आई.ओ.सी. और वेटरनरी विश्वविद्यालय में हुआ आपसी करार,
प्रदेश में पहली बार पशुओं के गुर्दे संबंधी रोगों के निदान हेतु हिमो डाॅयलिसिस सेवा शीघ्र प्रारम्भ होगी: कुलपति प्रो. शर्मा 
🙏

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा