खबरों में बीकानेर 🎤 : जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन

जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन
बीकानेर। जरूरतमन्द व आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लायनेस क्लब की ओर से सिलाई मशीन का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि जरूरतमंद 3 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गई। खत्री ने कहा कि मशीन मिल जाने से अब वह घर से भी अपना आय का साधन बढ़ा सकती हैं। निराश्रितों को आर्थिक मदद देने के बजाय आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश का एक प्रयास संस्था की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। इस मौके पर रीता माथुर, सीमा माथुर, शीलू शर्मा, वंदना शर्मा, उषा बंसल, कविता कटारिया, कनिका, शैली दुग्गल, यशी शर्मा, सुजाता खत्री, कविता, मंजूषा राय, शीला माथुर, रमा माथुर, रीना अग्रवाल और श्वेता शर्मा रही।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,