बसपा की तीसरी सूची में 61 उम्मीदवार शामिल

बसपा की तीसरी सूची में 61 उम्मीदवार शामिल

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने
61 उम्मीदवारों मवकी तीसरी सूची जारी कर
दी है। पार्टी राज्य में अकेले ही चुनाव मैदान में है। बता दें कि राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहले पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की
थी। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर पार्टी अध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने यह सूची जारी की। जिसके मुताबिक किशन चंद शर्मा धौलपुर सीट से, बाड़ी से रामहित कुशवाहा, रामगढ़ से लक्ष्मण सिंह चौधरी, महुआ से विजय शंकर
बोहरा और बयाना से सुनील कुमार जाटव पार्टी के प्रत्याशी घोषित हुए थे।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,