बेटी बचाओ : प्रतिभावान बेटियों ने हर क्षेत्र में बढ़ाया देश का मान

खबरों में बीकानेर 🎤 
हरियाणा के लोहारू पहुंचा डॉटर्स आर प्रिशियस संवाद

बीकानेर। राजस्थान में बेटी बचाओ अभियान का पर्याय बन चुके डॉटर्स आर प्रिशियस संवाद का आयोजन लोहारू, हरियाणा के एक निजी शिक्षण संस्थान में किया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर  स्वास्थ्य विभाग बीकानेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार ने  डेप रक्षक की भूमिका निभाते हुए बेटी बचाओ का संदेश दिया। शनिवार को एस आर सरस्वती डिफेंस एकेडमी लोहारू में आयोजित संवाद में  सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को कन्या भ्रूण हत्या निषेध की इस मुहिम से जोड़ने, मुख्यतः बेटा-बेटी को लेकर होने वाले अंतर को भ्रम साबित करने और मिथ्या धारणाओं को तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही पीसीपीएनडीटी की अनुपालना में हो रहे नित नए कीर्तिमान, मुखबिर योजना व डिकॉय ऑपरेशन की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। कार्यक्रम में जन अधिकार सुरक्षा मंच के विजय गुरावा द्वारा बेटा-बेटी में अंतर करने वालों की पुरजोर खिलाफत की गई। कार्यक्रम के दौरान संचालक राजेश गुरावा, सुरेश सामरिया, कमल श्योराण, कपूर उदेक व श्री संदीप सहित शिक्षकगण व  विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा