राजस्थान की जनमित्र पुलिस 17/5/18 को बीकानेर में सुनेगी आम लोगों की समस्याएं

जनहित में :- कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर से मिली जानकारी :-

 बीकानेर 15-05-2018। बीकानेर में 17-05-2018 को प्रातः 10.00 बजे सर्किट हाऊस, बीकानेर के मीटिंग हॉल में
राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति आमजन की समस्याएं सुनेगी। मौका होगा समिति की बैठक का बैठक की अध्यक्षता राज्य पुलिस जवाबदेही समिति के अध्यक्ष जस्टिस जी.एल. गुप्ता करेंगे।
इस अवसर पर सदस्या श्रीमती शशि अग्रवाल, एडवोकेट झालावाड़ व  सदस्य शफी
मोहम्मद कुरैशी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सम्मिलित होने हेतु जिला पुलिस बीकानेर द्वारा जिले
के सभी NGO से आग्रह किया गया है तथा आमजन से भी अपील की गई है कि इस बैठक में अपनी
समस्याएं समिति के सम्मुख रखें।
-  मोहन थानवी



Comments

Popular posts from this blog

सावन-बीकानेर : डूंगर महाविद्यालय में सावन की हरियाली, पारम्परिक परिधान, मेहंदी, लोकगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों से दुगुनी हुई प्रकृति की मुस्कुराहट महिला प्रोफेसरों ने मनाया सावन महोत्सव

बीकानेर 20.08.2026 गुरूवार संत कंवरराम मंदिर में मची झूलण की घूम, सिंधी छैज (डांडिया) पर थिरकी मातृ शक्ति चालिहा महोत्सव 2026

मतदान की मेहंदी से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश नगरीय निकाय चुनाव-2026