Posts

नोखा : सर्दी में गायों को खिलाई सवा कुंतल गुड़ की लापसी

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 30 जनवरी 2026 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi नोखा : सर्दी में गायों को खिलाई सवा कुंतल गुड़ की लापसी https://bahubhashi.blogspot.com नोखा : सर्दी में गायों को खिलाई सवा कुंतल गुड़ की लापसी   एकादशी पर विप्र सेना नोखा की गौसेवा,  नोखा। एकादशी के पावन पर्व पर विप्र सेना नोखा ने सेवा और संवेदना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कड़ाके की सर्दी के बीच संगठन द्वारा सड़क पर विचरण कर रही निराषित गोवंश को सवा कुंटल गुड़ की लापसी खिलाकर गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा और जिम्मेदारी का परिचय दिया गया। विप्र सेना नोखा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सर्दी के मौसम में गायों को गर्म और पौष्टिक आहार की विशेष आवश्यकता होती है। इसी सोच के साथ एकादशी जैसे पुण्य दिवस को चुना गया, ताकि सेवा के साथ-साथ धार्मिक भावना भी जुड़ी रहे।  विप्र सेना ने सामूहिक रूप से गौसेवा कर यह संदेश दिया कि समाज की सच्ची सेवा वही है, जिसमें करुणा और संस्कार समाहित हों । विप्र सेना नोखा ने भविष्य में भी निरंतर गौसेवा एवं सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प दोहरा...

सादुलगंज : भागवत कथा में सुदामा चरित्र, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह चरित्र की हुई व्याख्या

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 30 जनवरी 2026 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi सादुलगंज : भागवत कथा में सुदामा चरित्र, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह चरित्र की हुई व्याख्या https://bahubhashi.blogspot.com सादुलगंज : भागवत कथा में सुदामा चरित्र, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह चरित्र की हुई व्याख्या बीकानेर, 29 जनवरी।  सादुलगंज स्थित दिव्य जीवन संग स्वामी शिवानंद आश्रम गुरुवार को भक्तिमय हो गया। अवसर है यहां चल रही श्री मद्भावगत कथा के आयोजन का। सातवें दिन की कथा में पंड़ित कुमार दत्त व्यास ने कई प्रसंगों की व्याख्या की। संगीतमय कथा में श्रद्धालु झूम उठे। कथा व्यास ने आज श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह चरित्र को साकार कर दिया। उन्होंने कई प्रसंग की विवेचना की, तो श्रद्धालु भी मंत्रमुग्द हो गए। पूरे परिसर में विवाह समारोह का उत्साह छा गया। भागवत कथा की पूर्णाहुति पर शुक्रवार को भागवत की महिमा और हवन होगा।  कृष्ण-सुदामा चरित्र ने किया भावविभोर... कथा वाचक पंड़ित कुमार दत्त ने जब कृष्ण-सुदामा चरित्र की व्याख्या की, तो पूरा पंडाल ही भाव-विभोर हो गया। श्रद्धालुओं की आंखें भर आई। ...

रंगीला व्यास स्मृति : पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 30 जनवरी 2026 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi रंगीला व्यास स्मृति : पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को https://bahubhashi.blogspot.com रंगीला व्यास स्मृति : पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को बीकानेर  खेल लेखक स्व झंवर लाल व्यास रंगीला की स्मृति में दिसंबर मै आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने के लिए रविवार को दोपहर 1.15 बजे लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि पूर्व में पुरस्कार वितरण और श्रद्धांजलि समारोह को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब इसका आयोजन रविवार को किया जा रहा है।

भाजपा : बीकानेर से भवानी पाईवाल को मिली जिम्मेदारी मदन राठौर के निर्देश पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, राजस्थान में 41 प्रवक्ता नियुक्त

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 30 जनवरी 2026 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi भाजपा : बीकानेर से भवानी पाईवाल को मिली जिम्मेदारी मदन राठौर के निर्देश पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, राजस्थान में 41 प्रवक्ता नियुक्त https://bahubhashi.blogspot.com भाजपा : बीकानेर से भवानी पाईवाल को मिली जिम्मेदारी मदन राठौर के निर्देश पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, राजस्थान में 41 प्रवक्ता नियुक्त बीकानेर 29 जनवरी 2026 गुरुवार  जयपुर/बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौर के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार पूरे राजस्थान में कुल 41 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में बीकानेर जिले से भाजपा नेता भवानी पाईवाल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन ने यह जिम्मेदारी ऐसे नेताओं को दी है जो पार्टी की विचारधारा, ...

सामाजिक अधिकारिता शिविर 31 को वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क जीवन सहायक उपकरणों का होगा वितरण

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 30 जनवरी 2026 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi सामाजिक अधिकारिता शिविर 31 को वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क जीवन सहायक उपकरणों का होगा वितरण https://bahubhashi.blogspot.com सामाजिक अधिकारिता शिविर 31 को वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क जीवन सहायक उपकरणों का होगा वितरण बीकानेर, 29 जनवरी। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजनांतर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ का आयोजन 31 जनवरी को राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज मैदान में प्रातः 9 से सांय 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित योजना है। इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उम्र संबंधी शारीरिक अक्षमताओं (जैसे कम दृष्टि, श्रवण हानि, दांतों की कमी, चलने में असमर्थता) के लिए निःशुल्क सहायक...

समाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाः मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे हो सकेंगे वंचित पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 30 जनवरी 2026 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi समाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाः मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे हो सकेंगे वंचित पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन https://bahubhashi.blogspot.com समाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाः मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे हो सकेंगे वंचित पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन बीकानेर, 29 जनवरी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सत्यापन से वंचित लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन अब मोबाइल ऐप के जरिए अब घर बैठे भी करवाया जा सकेगा।   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि जिले में विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 2 लाख 58 हजार 593 लाभार्थी हैं। इनमें से 1 लाख 85 हजार 587 वृद्धजन पेंशनर्स, 56 हजार 859 विधवा पेंशनर्स, 15 हजार 315 विशेष योग्यजन पेंशनर्स तथा 832 कृषक वृद्धजन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 15 हजार 429 लाभार्थियों ने अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया है। वहीं 43 हजार 163 का सत्यापन बाकी ह...

MGSU : इतिहास विभाग की निबंध लेखन प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, जयश्री द्वितीय

Image
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 30 जनवरी 2026 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi MGSU : इतिहास विभाग की निबंध लेखन प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, जयश्री द्वितीय https://bahubhashi.blogspot.com *एमजीएसयू इतिहास विभाग में हुई वन्देमातरम@150 विषयक निबंध प्रतियोगिता* MGSU : इतिहास विभाग की निबंध लेखन प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, जयश्री द्वितीय बीकानेर 29 जनवरी 2026 गुरुवार  महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के इतिहास विभाग द्वारा वन्देमातरम@150 विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन सचिव डॉ. मुकेश हर्ष ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों हेतु रखी गई थी जिसमें 44 विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।  प्रतियोगिता के अंत में इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा द्वारा मंच से विजेताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें वंदना पुरोहित, जयश्री प्रजापत व नरेश कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार अभिषेक शर्मा को दिया गया।  अध्यक्षीय उद्बोधन म...