भाजपा : बीकानेर से भवानी पाईवाल को मिली जिम्मेदारी मदन राठौर के निर्देश पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, राजस्थान में 41 प्रवक्ता नियुक्त
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
30 जनवरी 2026 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भाजपा : बीकानेर से भवानी पाईवाल को मिली जिम्मेदारी
भाजपा : बीकानेर से भवानी पाईवाल को मिली जिम्मेदारी
मदन राठौर के निर्देश पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, राजस्थान में 41 प्रवक्ता नियुक्त
बीकानेर 29 जनवरी 2026 गुरुवार
जयपुर/बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौर के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार पूरे राजस्थान में कुल 41 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस सूची में बीकानेर जिले से भाजपा नेता भवानी पाईवाल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन ने यह जिम्मेदारी ऐसे नेताओं को दी है जो पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से मीडिया एवं जनता के समक्ष रख सकें। भवानी पाईवाल लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भवानी पाईवाल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बीकानेर संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भवानी पाईवाल अपनी सक्रियता और अनुभव से पार्टी की नीतियों को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...