नोखा : सर्दी में गायों को खिलाई सवा कुंतल गुड़ की लापसी
औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com 30 जनवरी 2026 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi नोखा : सर्दी में गायों को खिलाई सवा कुंतल गुड़ की लापसी https://bahubhashi.blogspot.com नोखा : सर्दी में गायों को खिलाई सवा कुंतल गुड़ की लापसी एकादशी पर विप्र सेना नोखा की गौसेवा, नोखा। एकादशी के पावन पर्व पर विप्र सेना नोखा ने सेवा और संवेदना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कड़ाके की सर्दी के बीच संगठन द्वारा सड़क पर विचरण कर रही निराषित गोवंश को सवा कुंटल गुड़ की लापसी खिलाकर गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा और जिम्मेदारी का परिचय दिया गया। विप्र सेना नोखा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सर्दी के मौसम में गायों को गर्म और पौष्टिक आहार की विशेष आवश्यकता होती है। इसी सोच के साथ एकादशी जैसे पुण्य दिवस को चुना गया, ताकि सेवा के साथ-साथ धार्मिक भावना भी जुड़ी रहे। विप्र सेना ने सामूहिक रूप से गौसेवा कर यह संदेश दिया कि समाज की सच्ची सेवा वही है, जिसमें करुणा और संस्कार समाहित हों । विप्र सेना नोखा ने भविष्य में भी निरंतर गौसेवा एवं सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प दोहरा...