राजमाइक्रोकॉन 2024 कान्फ्रेस का हुआ सफल आयोजन
-राजमाइक्रोकॉन 2024 कान्फ्रेस का हुआ सफल आयोजन *खबरों में बीकानेर* - - *राजमाइक्रोकॉन 2024 कान्फ्रेस का हुआ सफल आयोजन* *बीकानेर, दिनांक 29 सितम्बर।* इंडियन एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइक्रोबायलॉजिस्ट राजस्थान चैप्टर की ओर से बीकानेर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सेमिनार के तीसरे चरण का समापन रविवार को हुआ। दूसरे दिन का मुख्य विषय नेशनल मेडिकल कांउसिल और चिकित्सा शिक्षा रहा। आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. अंजलि गुप्ता ने बताया कि रविवार को कान्फ्रेस में पीजी क्विज फैकल्टी डिबेट तथा वेलिडिटरी कार्यक्रम आयोजित हुए। मेडिकल एज्यूकेशन सत्र ंके दौरान डॉ. गुजरात से आए माइक्रोबॉयलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण शाह और डॉ. सुमन सिंह ने विस्तार से चर्चा की। एनएमसी के मापदण्डों के मुताबिक डॉक्टर्स को कैसे प्रशिक्षित किया जाए विस्तार से बताया। डॉ. प्रवीण शाह ने एनएमसी करिक्यूलर में जो परिवर्तन हुए उसके बारे मे बताया। आईएलबीएस दिल्ली की डॉ. एकता गुप्ता ने जिनोम सिक्वेंसी पर चर्चा की। जिपमेर पॉण्डिचेरी के डॉ. राकेश सिंह ने आंत में परजीवी संक्रमण पर व्याख्यान दिया तथा मेडिकल स्टूडेण्ट्स को डायग्नोस कर...