Posts

प्रधानमंत्री ने छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

Image
प्रधानमंत्री ने छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई *प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया* *अमृत ​​भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू, प्रधानमंत्री ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई* प्रधानमंत्री ने छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई  30 DEC 2023  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और नई अमृत भारत ट्रेनों व वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कई अन्य रेलवे परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया। बाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 10 हजार लोगों को संभालने की क्षमता है, लेकिन नवीनीकरण पूरा होने के बाद अब यह क्षमता बढ़कर 60 हजार तक पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एवं नमो भारत के बाद नई ट्रेन श्रृंखला ‘अमृत भारत’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से होकर जा रही है। उन्होंने यूपी, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल औ...

जैन पंचांग 2024 का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ , सभी को 21 व्यंजन सीमा अभियान से जुड़ने की अपील की

Image
जैन पंचांग 2024 का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ , सभी को 21 व्यंजन सीमा अभियान से जुड़ने की अपील की बीकानेर https://bahubhashi.blogspot.com गंगाशहर , 30 दिसम्बर । समाज सुधार के सम्बन्ध में जैन महासभा के 21 व्यंजन सीमा अभियान से समाज में एकरूपता व्याप्त हुई है। ये उद्गार जैन महासभा केअध्यक्ष विनोद बाफना ने पंचांग लोकार्पण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शादी, विवाह, अन्य सामाजिक, पारिवारिक आयोजन मेल मिलाप समाज में प्रेम और सांमजस्य बढ़ाने के अवसर होते है। इन अवसरों का आयोजन बहुत ही शालीनता और मर्यादा से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल देखा-देखी में अपव्यय की मानसिकता बढ़ रही है जिसको रोकना समाज की जिम्मेदारी है ताकि समाज अपनी पहचान बनाये रखे। जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना ने कहा कि समाज में सादगीपूर्ण आयोजनों हेतु जैन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को 21 व्यंजन सीमा अभियान के अनुरूप संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन व आडम्बर जहां आध्यात्मिक रूप से उचित नहीं है वहीं व्यवहार रूप से भी इससे समाज में ईष्र्या व होड़ बढ़ती है , जो उचित नहीं है। उन्होंने भोजन में जमीकंद का उपयोग न करने...

राज्यपाल मिश्र ने 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई राजभवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Image
राज्यपाल मिश्र ने 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई  राजभवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह  30 दिसम्बर 2023,  जयपुर, 30 दिसम्बर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्रियों में 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सम्मलित हैं। राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने राज्यपाल मिश्र से शपथ दिलवाने के लिए अनुमति ली। राज्यपाल मिश्र द्वारा मंत्री परिषद सदस्यों को अपने नाम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ से पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम पुकारा। राज्यपाल मिश्र ने आरंभ में 12 को केबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने 5 को राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार की और 5 को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने किया शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य...

राजस्थान : बन गया रिकॉर्ड ! मतदान से पहले ही टीटी बने मंत्री ! गोदारा समेत कुल 22 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Image
राजस्थान : बन गया रिकॉर्ड ! मतदान से पहले ही टीटी बने मंत्री ! गोदारा समेत कुल 22 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ जयपुर 30 दिसंबर 2023  राजस्‍थान में भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्‍तार किया गया है। राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने शपथ ग्रहण समारोह में 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर अब सरकार के मंत्रियों की संख्या 24 हो गई है। खास बात यह है कि भाजपा ने श्रीकरणपुर सीट से उपचुनाव लडने जा रहे अपने प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भी मंत्री बनाया है। यह देश में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो। आपको बता दें कि श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव निरस्‍त हो गए थे, वहां 5 जनवरी को मतदान है। ये बने कैबिनेट मंत्री : किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, र...

अभी-अभी सुबह : मंत्रिपरिषद शपथ के लिए किया आग्रह राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

Image
अभी-अभी सुबह :  मंत्रिपरिषद शपथ के लिए किया आग्रह राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात अभी-अभी सुबह :  मंत्रिपरिषद शपथ के लिए किया आग्रह राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात  30 दिसम्बर 2023,  जयपुर, 30 दिसंबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को राजभवन पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र से मंत्री परिषद शपथ ग्रहण समारोह के लिए आग्रह किया गया। राज्यपाल ने इसके लिए सहमति प्रदान की है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में 3.15 बजे आयोजित होगा।

गैस सिलेंडर केवाईसी : सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक केवाईसी कराना अनिवार्य नहीं

Image
गैस सिलेंडर केवाईसी : सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक केवाईसी कराना अनिवार्य नहीं  जयपुर 29 दिसंबर 2023  https://bahubhashi.blogspot.com राज्‍य सरकार प्रदेश में एक जनवरी से उज्ज्वला और बीपीएल श्रेणी के चयनित 72 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। इस गैस सिलेंडर के लिए ये उपभोक्ता किसी भी महीने में गैस एजेंसी जाकर या विकसित भारत शिविरों में केवाईसी करा सकते हैं। सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक केवाईसी कराना अनिवार्य नहीं है।  गैस एजेंसियों पर केवाईसी कराने के लिए उमड़ रही भीड़ और कतारें लगने के बाद शुक्रवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्थिति को स्‍पष्‍ट किया।  विभाग के संयुक्त सचिव रामस्वरूप ने कहा कि 450 रुपए में सिलेंडर उज्ज्वला और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। उन्‍होंने बताया कि ये उपभोक्ता आगामी किसी भी महीने में गैस एजेंसी पर जाकर या फिर विकसित भारत शिविरों में केवाईसी करा सकते हैं। किसी भी महीने में केवाईसी कराने पर सब्सिडी का लाभ 1 जनवरी से मिलेगा। सामान्य उपभ...

राजस्थान : अचानक मुख्यमंत्री भजनलाल को दिल्ली बुलाया आज राजभवन में 3.15 बजे होगा मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

Image
राजस्थान : अचानक मुख्यमंत्री भजनलाल को दिल्ली बुलाया  आज राजभवन में 3.15 बजे होगा मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजस्थान : अचानक मुख्यमंत्री भजनलाल को दिल्ली बुलाया  आज राजभवन में 3.15 बजे होगा मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर । अंग्रेजी नया साल लगने से पहले राजस्थान में भाजपा की 3 दिसंबर को चुनी गई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज शनिवार को होने जा रहा है। लेकिन उससे पहले ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल को दिल्ली बुला लिया गया। हालांकि बताया यह जा रहा है कि वह राज भवन जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उन्हें दिल्ली जाना पड़ा। यह भी जानकारी मिली है कि राजस्थान के एक दो अन्य भाजपा नेताओं को भी दिल्ली बुलाया गया है।  इसके बावजूद प्रदेशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस बात की खुशी है कि राजस्थान बीजेपी की नई सरकार के सत्ता में आने के 28 दिन बाद शनिवार को राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। दोपहर 3.15 बजे प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह में करीब दो दर्जन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।...