राज्यपाल मिश्र ने 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई राजभवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
























राज्यपाल मिश्र ने 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई 

राजभवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

 30 दिसम्बर 2023, 



जयपुर, 30 दिसम्बर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्रियों में 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सम्मलित हैं।

राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने राज्यपाल मिश्र से शपथ दिलवाने के लिए अनुमति ली।

राज्यपाल मिश्र द्वारा मंत्री परिषद सदस्यों को अपने नाम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ से पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम पुकारा।

राज्यपाल मिश्र ने आरंभ में 12 को केबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने 5 को राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार की और 5 को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने किया

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने हिन्दी भाषा में ईश्वर को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंत्री परिषद सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।


 विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और  प्रेमचंद बैरवा और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों सहित प्रशासनिक, पुलिस व न्यायिक सेवा के अधिकारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

ये बने कैबिनेट मंत्री : किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा


ये बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल टीटी, हीरालाल नागर

ये बने राज्य मंत्री : ओटाराम देवासी, विजय सिंह चौधरी, मंजू बाघमार, केके विश्नोई, जवाहर सिंह बेढ़म

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा