राजस्थान : बन गया रिकॉर्ड ! मतदान से पहले ही टीटी बने मंत्री ! गोदारा समेत कुल 22 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ



















राजस्थान : बन गया रिकॉर्ड ! मतदान से पहले ही टीटी बने मंत्री ! गोदारा समेत कुल 22 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ


जयपुर 30 दिसंबर 2023 
राजस्‍थान में भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्‍तार किया गया है। राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने शपथ ग्रहण समारोह में 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर अब सरकार के मंत्रियों की संख्या 24 हो गई है।

खास बात यह है कि भाजपा ने श्रीकरणपुर सीट से उपचुनाव लडने जा रहे अपने प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भी मंत्री बनाया है। यह देश में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो। आपको बता दें कि श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव निरस्‍त हो गए थे, वहां 5 जनवरी को मतदान है।

ये बने कैबिनेट मंत्री : किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा


ये बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल टीटी, हीरालाल नागर

ये बने राज्य मंत्री : ओटाराम देवासी, विजय सिंह चौधरी, मंजू बाघमार, केके विश्नोई, जवाहर सिंह बेढ़म




Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा