त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 10 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 10 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन रेलवे द्वारा आगामी त्यौहार के सीजन को देखते हुए 10 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार- *1. बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप)* गाडी संख्या 04711, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.10.2023, शनिवार को बीकानेर से 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04712, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.10.2023 रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से 19.25 बजे रवाना होकर मंगलवार 00.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। *2. बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप)* गाडी संख्या 04713, ब...