*शिक्षा मंत्री ने वाल्मीकि बस्ती गंगाशहर में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण*
बीकानेर,29 सितंबर। शिक्षा मंत्री डॉ .बी .डी कल्ला ने शनिवार को वाल्मीकि बस्ती में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण। इस सामुदायिक भवन का निर्माण 7 लाख रुपए की लागत से हुआ है। इस अवसर पर डॉक्टर बीडी कल्ला ने कहा कि इस सामुदायिक भवन के बनने से समाज के लोगों को विभिन्न आयोजन करने के लिए सुविधाओं से युक्त बेहतर स्थान मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में खेमचंद , मानक चंद वाल्मीकि, राजेश, मुकेश तेजी, प्रकाश गुजराती, निर्मल तेजी, किशन लाल तेजी, राजेश वाल्मीकि, शंकर तेजी, शंकर गुजराती आदि मौजूद थे।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं