Posts

बीकानेर-सियालदह दुरंतों एक्सप्रेस भी जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी - केंद्रीय कानून मंत्री

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* बीकानेर-सियालदह दुरंतों एक्सप्रेस भी जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी - केंद्रीय कानून मंत्री   बीकानेर  बीकानेर से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।  बीती रात दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना हुई गाड़ी संख्या 12457 गुरुवार सुबह बीकानेर पहुंची। बीकानेर में इलेक्ट्रिक ट्रेन लेकर आए लोको पायलट नीलाभ सक्सेना और उनके सहयोगियों का केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार और बीकानेर की जनता ने स्वागत किया।  मेघवाल ने कहा कि जल्द ही बीकानेर-सियालदह दुरंतों एक्सप्रेस ट्रेन को भी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जाएगा।  बीकानेर के विकास में माईल स्टोन है बीकानेर की यह पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन।  अब धीरे-धीरे सभी ट्रेनों को विद्युतीकरण किया जाएगा।  इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के जयकारे लगाए।  केंद्रीय कानून मंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की इच्छाशक्ति से बीकानेर का रेलवे स्टेशन अब 471 करोड़ की ला...

कृषि महाविद्यालय, बीकानेर के नए छात्रावास का भूमि पूजन और शिलान्यास

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* कृषि महाविद्यालय, बीकानेर के नए छात्रावास का भूमि पूजन और शिलान्यास बीकानेर, 31 अगस्त : एसकेआरएयू के बीछवाल स्थित कृषि महाविधालय, बीकानेर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत 20 कमरों के नए छात्रावास का भूमि पूजन और शिलान्यास गुरुवार को कुलपति डॉ. अरुण कुमार व प्रबंध मण्डल के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।  यह जानकारी देते हुए अधिष्ठाता ड़ा. आई. पी. सिंह ने बताया कि यूजी विधार्थियों के लिए महाविधालय परिसर में ही बनने वाले इस छात्रावास की लागत लगभग एक करोड़ रुपये आएगी ।  

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय : प्रभारी बी.के.कमल ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक, धार्मिक रहस्य बताए, 400 से अधिक को रक्षा सूत्र बांधे

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय : प्रभारी बी.के.कमल ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक, धार्मिक रहस्य बताए, 400 से अधिक को रक्षा सूत्र बांधे राखी आत्मोत्थान की कुंजी एवं दिव्य गुणों की पूंजी-बी.के.कमल बीकानेर, 30 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सार्दुलगंज में बुधवार को रक्षा बंधन का मुख्य पर्व मनाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों के ललाट पर कुमकुम, अक्षत से मंगल तिलक कर, शुभ संकल्प पत्रक प्रदान किया गया रक्षा सूत्र बांधा गया। संस्थान की संभागीय प्रभारी बी.के.कमल, बी.के. राधा, मीना, रजनी, राजश्री आदि ने केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्व विद्यालय के उपकुलपति, डॉ. सतीश कुमार गर्ग, उद्योगपति शिव रतन अग्रवाल, महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सक्सेना सहित करीब 400 बंधुओं के रक्षा का सूत्र बांधा । संभागीय प्रभारी बी.के.कमल ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक, धार्मिक रहस्य व लोक...

राखी के संदेश को पर्व के आदेश को मन में रमाओ रे’- विदुषी महासती महिमा श्री जी ढ़ढ्ढा कोटड़ी में बताया राखी पर्व का महत्व जैन धर्म में राखी पर्व का महत्व बताया

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* राखी के संदेश को पर्व के आदेश को मन में रमाओ रे’- विदुषी महासती महिमा श्री जी ढ़ढ्ढा कोटड़ी में बताया राखी पर्व का महत्व जैन धर्म में राखी पर्व का महत्व बताया बीकानेर। जैन धर्म के अनुसार आठ दया महत्वपूर्ण है और इनमें दो दया अतिमहत्वपूर्ण है, एक स्व दया और दूसरी पर दया है। दूसरों को कष्ट नहीं देना, उनकी रक्षा करना पर दया है और स्व रक्षा से अभिप्राय शरीर की रक्षा से नहीं, आत्मा की रक्षा से है। आत्मा की रक्षा करने के लिए धर्म ध्यान करना चाहिए, सामायिक और स्वाध्याय करना चाहिए।  यह सद्ज्ञान विदुषी महासती महिमा श्री जी म.सा. ने श्रावक- श्राविकाओं को दिया। राजेश गोयल ने बताया कि श्री अरिहन्त मार्गी जैन महासंघ के आचार्य श्री ज्ञान चंद जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती विदुषी महासती आदि ठाणा-४ का चातुर्मास गंगाशहर नई लाइन स्थित अरिहंत भवन में चल रहा है।  जहां बुधवार को रक्षा बंधन के अवसर पर उन्होंने श्रावक-श्राविकाओं को जैन धर्म में रक्षा बंधन के पर्व का महत्व बताते हुए अंकपनाचार्य मुनि और उनके सात सौ शिष्यों को हस्तीनापुर नगरी के मंत...

पोस्टर विमोचन से तय हुई जयपुर महाकुम्भ में बीकानेर से सर्व ब्राह्मण प्रतिनिधियों की भागीदारी

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* पोस्टर विमोचन से तय हुई जयपुर महाकुम्भ में बीकानेर से सर्व ब्राह्मण प्रतिनिधियों की भागीदारी  बीकानेर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से तीन सितम्बर को जयपुर में होने वाले विशाल महाकंुभ को लेकर आज सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्योपत सिंह कायल एवं प्रदेश संगठन सचिव गजानंद शर्मा ने जूनागढ़ गढ़ गणेश मंदिर में पोस्टर का विमोचन किया।  महासभा के प्रदेश संगठन सचिव शर्मा ने बताया कि गणेश भगवान को आज पीले चावल दिए गए। महाकुंभ में 14 सूत्रीय एजेण्डे को लेकर प्रदेशभर के ब्राह्मण जयपुर में जुटेंगे।  इसमें 14 प्रतिशत आरक्षण देने,भगवान परशुराम विवि की स्थापना,प्रत्येक जिले में गुरूकुल की स्थापना,ईडब्लूएस आरक्षण में विसंगतियों को दूर करने,पुजारी प्रोटेक्शन बिल को पारित करने सहित अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।  पोस्टर विमोचन मौके पर पार्षद प्रदीप उपाध्याय,मगन पानेचा,जीतेन्द्र पानेचा,सुनीता गौड़,विक्रम कायल,नितेश शर्मा,मनोज भदानी,मनीष वशिष्ठ,विनोद शर्मा,अभिनन्दन शर्मा,सुनील व्यास आदि उपस्थित रहे।  

सैकड़ों बहनों ने भाजपा नेता महावीर रांका को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु व सफलता का दिया शुभाशीष, और इन संस्थाओं ने प्रभुजनों और वृक्षों को राखी बांधी

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर*  प्रभुजनों और वृक्षों को राखी बांधी  सैकड़ों बहनों ने भाजपा नेता महावीर रांका को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु व सफलता का दिया शुभाशीष और इन संस्थाओं ने प्रभुजनों और वृक्षों को राखी बांधी बहनों का सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य : महावीर रांका बीकानेर। बहनों का स्नेह और शुभाशीष भाई को दीर्घायु व उन्नति प्रदान करता है। पौराणिककाल से बहन-बेटियों का सम्मान होता आया है, यह परम्परा आगे भी बढ़ती रहे।  यह बात रक्षा बंधन पर भाजपा नेता महावीर रांका ने रक्षा संकल्प कार्यक्रम में बहनों को सम्बोधित करते हुए कही। भाजपा कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि राजविलास कॉलोनी स्थित खैरपुर भवन में रक्षा बंधन पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा सर्वसमाज की बहनों के लिए रक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया था।  इस अवसर पर सैकड़ों बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं ने महावीर रांका को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु व सफलता की कामना की। उपस्थित सभी बहनों को महावीर रांका ने उपहार दिए व उनके हर दुख-सुख में साथ देने का वचन दिया। कार...

अभिनंदन हुआ कहीं पौधारोपण किया, दिनभर व्यस्त रहे ओएसडी शर्मा

Image
*खबरों में बीकानेर* *खबरों में बीकानेर* अभिनंदन हुआ कहीं पौधारोपण किया, दिनभर व्यस्त रहे ओएसडी शर्मा  *मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार ने सिटी फॉरेस्ट में लगाए पौधे* बीकानेर, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने सुजानदेसर गोचर क्षेत्र में विकसित हो रहे सिटी फॉरेस्ट में बुधवार को पौधारोपण किया। उन्होंने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत यहां कार्यरत महिला श्रमिकों से बातचीत की और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहे हैं। सरकार द्वारा प्रदेश की एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जो संचार क्रांति के क्षेत्र में पूरे देश की ऐतिहासिक पहल है।  उन्होंने गोचर क्षेत्र में किए जा रहे सघन पौधारोपण कार्य की सराहना की और कहा कि यहां सिटी फॉरेस्ट डेवलप करने से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा शोधित हो रहे पानी का बेहतर प्रयोग हो सकेगा। यह क्षेत्र ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में हरियाल...